IPL 2023 - आरसीबी के खिलाफ हार के बाद मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज (Photo Credit - IPL)
मुंबई इंडियंस के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज (Photo Credit - IPL)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के आईपीएल 2023 (IPL) की शुरूआत अच्छी नहीं रही है। उन्हें अपने पहले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही मुंबई के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे कोई भी टीम नहीं चाहेगी कि उनके नाम दर्ज हो।

Ad

बेंगलुरु में खेले गए IPL 2023 के पांचवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 171/7 का स्कोर बनाया। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में ही इस टार्गेट को हासिल कर लिया। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने जबरदस्त पारी खेली और सिर्फ 46 गेंद पर नाबाद 84 रन बना दिए। यही वजह रही कि मुंबई इतने बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की तूफानी शुरूआत कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। फाफ डू प्लेसी ने 73 रन बनाए और कोहली ने 49 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

मुंबई इंडियंस को 11वीं बार सीजन के अपने पहले मैच में मिली हार

मुंबई इंडियंस को अपने पहले ही मुकाबले में हार मिली। आईपीएल में ये लगातार 11वीं बार है जब मुंबई इंडियंस को सीजन के पहले ही मैच में हार मिली हो। इसके अलावा पिछले छह मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ये उनकी पांचवीं हार भी है। मुंबई इंडियंस को कई बार सीजन के पहले मुकाबले में हार मिली है और इस बार भी कुछ वैसा ही हुआ है। टीम की ना तो बल्लेबाजी चल पाई और ना ही गेंदबाज कुछ कर पाए। हर एक डिपार्टमेंट में आरसीबी के मुकाबले मुंबई इंडियंस काफी कमजोर साबित हुई।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications