IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने 'क्रिकेट के भगवान' की तस्वीर की साझा, फैंस से पूछा सवाल

Photo courtesy: Mumbai Indians Instagram
Photo courtesy: Mumbai Indians Instagram

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अबतक एक मुकाबला खेला है जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ 8 अप्रैल को खेला जाना है। लेकिन, उससे पहले मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है जिससे उनके फैंस खुश हो गए हैं। इस पोस्ट में खुद सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) नजर आ रहे हैं।

Ad

दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में एक खिलाड़ी टीम की जर्सी पहने दिखाई दे रहे थे लेकिन उनका चेहरा नहीं दिख रहा था। यह तस्वीर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की है।

मुंबई इंडियंस ने इस पोस्ट को साझा करते हुए फैंस से एक सवाल भी पूछा। इस सवाल में उन्होंने फैंस से तस्वीर में कौन है यह बताने के लिए कहा। तस्वीर को साझा करते हुए मुंबई इंडियंस ने लिखा,

पलटन, बताओ कौन आया।
Ad

उनका यह पोस्ट कुछ ही समय में वायरल होने लगा और फैंस जमकर इसपर अपना प्यार बरसाने लगे और कमेंट्स सेक्शन में जवाब देने लगे। फैंस इस तस्वीर में सचिन को देखकर काफी खुश हैं और अपने आइडल को टीम की जर्सी में देखकर उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है। उनका कहना है कि यह और कोई नहीं बल्कि भगवान, राजाओं के राजा और सबके आइडल हैं। एक फैन ने लिखा कि मुंबई को सपोर्ट करने का बड़ा कारण सिर्फ और सिर्फ सचिन रमेश तेंदुलकर ही हैं।

बता दें, 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 8 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई अब अपना अगला मैच अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि सचिन के सपोर्ट से टीम इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करेगी और मैच जीतेगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications