IPL 2023 - महिला टीम की जर्सी पहनेंगे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, चौंकाने वाली वजह आई सामने

मुंबई इंडियंस की टीम पहनेगी खास जर्सी (Photo Credit - MI)
मुंबई इंडियंस की टीम पहनेगी खास जर्सी (Photo Credit - MI)

आईपीएल 2023 (IPL) में लगातार मुकाबले जारी हैं और इसी बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस का सामना अपने अगले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम (KKR) के साथ है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा और इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अपनी जर्सी पहनने के बजाय मुंबई इंडियंयस के महिला टीम की जर्सी पहनेंगे।

Ad

दरअसल मुंबई इंडियंस की टीम ‘ESA Day" को सेलिब्रेट करेगी जिसका मतलब है सबके लिए एजुकेशन और स्पोर्ट्स। ये रिलायंस फाउंडेशन के अंतर्गत आता है। इस दौरान 36 एनजीओ से 19,000 से ज्यादा लड़कियां इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगी। वहीं 200 स्पेशल बच्चे भी मौजूद रहेंगे और मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करेंगे।

मुंबई इंडियंस ने ट्वीट करके महिला टीम की जर्सी को लेकर दी जानकारी

मुंबई इंडियंस ने इस खास दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के महिला टीम की जर्सी पहनेगी। फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी। इस वीडियो में तिलक वर्मा नजर आ रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने कहा,

‘ESA Day" के लिए स्पेशल जर्सी। हमारे खिलाड़ी वुमेंस प्रीमियर लीग के मुंबई इंडियंस की महिला टीम की जर्सी पहनेंगे और लड़कियों और बच्चों को प्रेरित करेंगे।
Ad

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 16 अप्रैल को खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और इसमें उन्हें सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। दो मुकाबलों में उन्हें शिकस्त मिली है। मुंबई इंडियंस की टीम चाहेगी कि इस खास दिन पर इस मुकाबले में जीत हासिल की जाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications