IPL 2023 : मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में दो खिलाड़ियों का डेब्यू 

टॉस के दौरान रोहित शर्मा और एमएस धोनी
टॉस के दौरान रोहित शर्मा और एमएस धोनी

IPL 2023 का 12वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। टॉस जीतकर धोनी ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। सबसे यादगार वेन्यू में से एक के बारे में सोचिए, न केवल 2011 की जीत बल्कि जब हमने 2007 में जीत दर्ज की थी, जब हम वापस आए थे तो हमें जो स्वागत मिला था वह शानदार था। आम तौर पर यहाँ गति और उछाल होता है, आप अपने शॉट खेल सकते हैं।

Ad

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह अच्छी पिच है, बल्लेबाजी के लिए हमेशा अच्छी पिच होती है। गेंदबाजों के लिए इसमें हमेशा कुछ न कुछ होता है। हमें सिर्फ अच्छी क्रिकेट खेलनी है। हम पिछले कुछ दिनों में वास्तव में अच्छे रहे हैं, बैंगलोर में जो गलत हुआ उसको लेकर बात की, उम्मीद है कि हम आज रात परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। दुर्भाग्य से चोट की समस्या है, मैं इसे चोट नहीं कहूंगा लेकिन यह सिर्फ एहतियात है और जोफ्रा नहीं खेल रहे हैं।

IPL 2023 के 12वें मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स : डेवन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिचेल सैंटनर , सिसांडा मगाला, तुषार देशपांडे

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications