IPL 2023 : अपने पहले मैच के लिए बैंगलोर पहुंचने पर मुंबई इंडियंस का पारंपरिक अंदाज में हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें 

Photo Courtesy : Mumbai Indians Instagram
Photo Courtesy : Mumbai Indians Instagram

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) की सबसे सफल टीम है और अब तक पांच बार ख़िताब अपने नाम कर चुकी है। आईपीएल के 16वें सीजन में एक बार फिर से मुंबई अपने दमदार प्रदर्शन के जरिये छठा टाइटल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। बता दें कि आईपीएल 2023 में एमआई अपने अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल को आरसीबी (RCB) के खिलाफ खेलते हुए करेगी, जिसके लिए टीम बैंगलोर पहुंची। बैंगलोर पहुंचने के बाद मुंबई की टीम का पारंपरिक अंदाज़ में भव्य स्वागत हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Ad

बता दें कि आईपीएल 2022 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। पिछले सीजन में टीम 14 लीग मैचों में से सिर्फ 4 जीत पाई थी। 15वें सीजन में कुछ भी टीम के पक्ष में नहीं रहा था। यही वजह रही कि टूर्नामेंट के आखिर में MI अंक तालिका में दसवें स्थान पर ही थी। हालाँकि, पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को भूलकर मुंबई 16वें सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरफ से तैयार है।

सीजन की शुरुआत मुंबई फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए करेगी। बेंगलुरु में टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टाफ मेंबरों का भी तिलक लगाकर पारंपरिक अंदाज़ में वेलकम किया गया, जिसकी तस्वीरें फ्रेंचाइजी ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,

हमारे स्टार्स और स्टाफ मेंबर्स का बैंगलोर में पारंपरिक स्वागत किया गया।
Ad

IPL 2023 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान),इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मधवाल, कैमरन ग्रीन, पीयूष चावला, डुआन जानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, संदीप वॉरियर।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications