IPL 2023 - मैंने इस पिच पर हाल ही में टेस्ट मैच खेला था...मुंबई इंडियंस की जीत के बाद रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा

रोहित शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया (Photo Credit - IPLT20)
रोहित शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया (Photo Credit - IPLT20)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल 2023 में अपनी टीम को मिली पहली जीत को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीम उनकी काफी कड़ी मेहनत कर रही थी लेकिन पहली जीत हासिल करके अच्छा लग रहा है। रोहित शर्मा के मुताबिक हाल ही में उन्होंने दिल्ली में एक टेस्ट मुकाबला खेला था और इसी वजह से उन्हें पिच के नेचर के बारे में अच्छी तरह से पता था।

Ad

दिल्ली में खेले गए आईपीएल 2023 के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.4 ओवर में 172 रन बनाकर सिमट गई, जवाब में मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह मुंबई की तीन मैचों में पहली जीत है, जबकि दिल्ली की चार मैचों में लगातार चौथी हार है।

रोहित शर्मा ने पिच के नेचर के बारे में बताया

रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में बेहतरीन पारी खेली और टीम को मैच जिताया। मुकाबले के बाद उन्होंने कहा,

मैच को जीतना सबसे ज्यादा जरूरी है। पहले ही गेम से हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मुंबई में हमारा कैंप लगा था और रिजल्ट अपने फेवर में आने से अच्छा लग रहा है। पहली जीत हमेशा ही खास होती है। हमने हाल ही में यहां पर टेस्ट मैच खेला था और पिच थोड़ी अलग लगी। इस पिच पर स्लोअर बॉलर का होना जरूरी था। स्पिनर्स ने हमें मैच में बनाए रखा। उसके बाद टोटल को चेज करने के लिए हमें अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत थी।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की इस सीजन ये पहली जीत है और कप्तान रोहित शर्मा भी फॉर्म में आ गए हैं। उन्होंने काफी समय बाद आईपीएल में कोई अर्धशतकीय पारी खेली और ये मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications