IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवीं हार, RCB के खिलाफ बल्लेबाजी हुई फ्लॉप

दिल्ली कैपिटल्स की हार का सिलसिला जारी है
दिल्ली कैपिटल्स की हार का सिलसिला जारी है

बेंगलुरु में खेले गए IPL 2023 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) को 23 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 174/6 का स्कोर बनाया, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स पूरे ओवर 151/9 का ही स्कोर बना पाई। दिल्ली की यह पांच मैचों में पांचवीं हार है।

Ad

टॉस हारकर पहले खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और कप्तान फाफ डू प्लेसी की जोड़ी ने 4.4 ओवर में 42 रन जोड़े। डू प्लेसी 16 गेंदों में 22 रन बनाकर मिचेल मार्श का शिकार बने। कोहली ने शानदार बल्लेबाजी और उनके बल्ले से अर्धशतक आया। उन्होंने 34 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये। महिपाल लोमरोर 26 रन बनाकर 117 के स्कोर पर आउट हुए। बल्लेबाजी में प्रमोट किये गए हर्षल पटेल 6 के निजी स्कोर पर 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल 24 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। दिनेश कार्तिक अपना खाता भी नहीं खोल पाए और वह भी कुलदीप की गेंद पर आउट हुए। निचले क्रम से शाहबाज अहमद ने 20 और अनुज रावत ने 15 रन नाबाद बनाकर टीम के स्कोर को 170 के पार पहुँचाया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल मार्श और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 2 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए। पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि यश ढुल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान डेविड वॉर्नर भी 19 रन बनाकर 30 के स्कोर पर डेब्यू मुकाबला खेल रहे वी विजयकुमार का शिकार बने। अभिषेक पोरेल ने 5 रन बनाये। अक्षर पटेल के बल्ले से 21 रन आये। मनीष पांडे ने अच्छी बल्लेबाजी की और उन्होंने अर्धशतक जड़ते हुए 50 रनों की पारी खेली। अमन खान के बल्ले से भी 18 रन आये। एनरिक नॉर्टजे ने नाबाद 23 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए वी विजयकुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications