IPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स की पहले गेंदबाजी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खतरनाक स्पिनर को किया शामिल 

टॉस के दौरान फाफ डू प्लेसी और डेविड वॉर्नर
टॉस के दौरान फाफ डू प्लेसी और डेविड वॉर्नर

IPL 2023 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच बेंगलुरु में खेला जाना है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। उन्होंने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मैदान अविश्वसनीय दिखता है, इसका श्रेय यहां के स्टाफ को जाता है। यह एक जीत हासिल करने के बारे में है, लय वहीं से मिलती है। हम पावरप्ले में विकेट नहीं गंवाना चाहते। दिल्ली की टीम में मिचेल मार्श की वापसी हुई है और उन्होंने रोवमन पॉवेल की जगह ली है।

Ad

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। उम्मीद है कि दूसरी पारी में यह टर्न होगा। यह आम तौर पर अच्छा विकेट रहता है। मेरे और विराट के लिए परिस्थितियों का जल्दी आंकलन करना महत्वपूर्ण होगा। डेथ ओवरों में बचाव करना मुश्किल होता है। हम बल्लेबाजी इकाई के रूप में अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों और गेंदबाजों को चुनना होता है। आरसीबी की टीम में डेविड विली की जगह वानिन्दु हसारंगा आये हैं।

IPL 2023 के 20वें मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : फाफ डू प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिन्दु हसारंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, वी विजयकुमार

दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications