IPL 2023 - सैम करन क्यों हो रहे हैं फ्लॉप...इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ने बताई बड़ी वजह

Nitesh
सैम करन उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं (Photo Credit - IPLT20)
सैम करन उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं (Photo Credit - IPLT20)

पंजाब किंग्स के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन (Sam Curran) के आईपीएल 2023 में लगातार फ्लॉप परफॉर्मेंस को लेकर इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। ग्रीम स्वान के मुताबिक सैम करन के ऊपर प्राइस टैग का बहुत बड़ा दबाव है और इसी वजह से उनके परफॉर्मेंस पर भी इसका असर पड़ रहा है।

आईपीएल ऑक्शन के दौरान सैम करन के लिए काफी महंगी बोली लगी थी। करन आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ की राशि के साथ खरीदा था। ऑक्शन से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि करन पर सबसे बड़ी बोली लग सकती है और हुआ भी ठीक ऐसा ही। ज्यादातर टीमों ने इस खिलाड़ी को अपने स्क्वाड में शामिल करने की दिलचस्पी दिखाई। लेकिन अंत में पंजाब ने बड़ा दांव लगाते हुए, बाजी मार ली।

हालांकि सैम करन उस हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अभी तक ज्यादातर मुकाबलों में वो फ्लॉप रहे हैं। सोमवार को केकेआर के खिलाफ मैच में भी वो ना तो गेंद और ना बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर पाए और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

सैम करन के ऊपर प्राइस टैग का दबाव है - ग्रीम स्वान

ग्रीम स्वान ने इसको लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा "सैम करन के लिए आपको दुख होता है क्योंकि अब उन्होंने प्राइस टैग का दबाव लेना शुरू कर दिया है। वो आज अपने प्लान को एग्जीक्यूट नहीं कर पाए।"

आपको बता दें कि पंजाब किंग्स को एक और मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इडेन गार्डेन के मैदान में खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें आखिरी गेंद पर जाकर हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने इस टार्गेट को मैच की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications