IPL 2023 - आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की बैटिंग को लेकर सौरव गांगुली की तरफ से आया बड़ा बयान

Nitesh
सौरव गांगुली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया (Photo Credit - Twitter)
सौरव गांगुली ने दी बड़ी प्रतिक्रिया (Photo Credit - Twitter)

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जबरदस्त धुआंधार बल्लेबाजी की। उन्होंने टीम को एकतरफा मैच जिता दिया। इसके बाद हर कोई उनकी इस पारी की तारीफ कर रहा है। वहीं आईपीएल 2023 (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट सौरव गांगुली ने भी सूर्यकुमार यादव के पारी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव ऐसा लगता है जैसे कंप्यूटर पर बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि उनके इस ट्वीट को विराट कोहली से जोड़कर देखा जा रहा है जिनसे उनके विवाद की खबरें आई थीं।

सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में जबरदस्त धुआंधार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर 83 रन बनाये और अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 6 छक्के जड़े। इस बेहतरीन पारी के दम पर उन्होंने मुंबई इंडियंस को आसान जीत दिला दी।

सूर्यकुमार यादव दुनिया के बेस्ट टी20 प्लेयर हैं - सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने सूर्यकुमार यादव की इस धुआंधार पारी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी और ट्वीट करके उनकी काफी तारीफ की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "सूर्यकुमार यादव दुनिया के सबसे बेहतरीन टी20 प्लेयर हैं। ऐसा लगता है कि जैसे वो कंप्यूटर पर बल्लेबाजी करते हैं।"

Surya Kumar yadav the best T20 player in the world .. it seems he bats on a computer .. @surya_14kumar @mipaltan

सौरव गांगुली के इस ट्वीट पर कई तरह के कमेंट आए कि कोहली की वजह से सौरव गांगुली ने ये ट्वीट किया है। वहीं कुछ फैंस ने ये भी कहा कि विराट कोहली टी20 के ज्यादा अच्छे बल्लेबाज हैं।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आसानी से 6 विकेटों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने इस टार्गेट को सूर्यकुमार यादव के धुआंधार पारी की बदौलत 16.3 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया और एक बड़ी जीत हासिल की।

Quick Links

Edited by Nitesh
Be the first one to comment