IPL 2023 - निकोलस पूरन के विकेट को लेकर आकाश मढ़वाल और रोहित शर्मा के रणनीति की हुई तारीफ...पूर्व बल्लेबाज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

रोहित शर्मा के कप्तानी की तारीफ हुई (Photo - IPL)
रोहित शर्मा के कप्तानी की तारीफ हुई (Photo - IPL)

भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) के बीच मैच के दौरान निकोलस पूरन के विकेट को लेकर रोहित शर्मा और आकाश मढ़वाल के रणनीति की काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आकाश ने काफी बेहतरीन प्लानिंग करके पूरन का विकेट चटकाया। हालांकि सुनील गावस्कर ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि कप्तानी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को एम एस धोनी (MS Dhoni) जितना क्रेडिट नहीं दिया जाता है।

Ad

दरअसल रोहित शर्मा और एम एस धोनी दोनों ही आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में पांच बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल का टाइटल जिताया है, तो वहीं एम एस धोनी की अगुवाई में सीएसके ने चार बार टाइटल जीता है।

रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सुनील गावस्कर का बयान

हालांकि सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा को कप्तान के तौर पर वो मान-सम्मान नहीं दिया जाता है जिसके वो हकदार हैं। उन्होंने कहा कि धोनी की कप्तानी को ज्यादा महत्व मिलता है। उन्होंने इसके लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में हुए एलिमिनेटर मैच का उदाहरण दिया कि किस तरह रोहित शर्मा ने बेहतरीन कप्तानी की लेकिन उसकी चर्चा नहीं हुई। उन्होंने इंडिया टुडे पर बातचीत के दौरान कहा,

निश्चित तौर पर रोहित शर्मा काफी अंडररेटेड कप्तान हैं। इस इंसान ने मुंबई इंडियंस के लिए पांच बार टाइटल जीता है। मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। आकाश मढ़वाल ने आयुष बदोनी को ओवर द विकेट गेंदबाजी करके आउट किया। इसके बाद उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन को राउंड द विकेट गेंदबाजी की। ज्यादातर गेंदबाज ऐसा नहीं करते हैं लेकिन आकाश ने ऐसा किया और एक बेहतरीन गेंद डालकर निकोलस पूरन को आउट कर दिया। अगर सीएसके का ये मैच होता और धोनी कप्तान होते तो हर कोई यही कहता कि धोनी ने ही ये रणनीति बनाई थी। तब काफी ज्यादा हाईप दे दिया जाता।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications