IPL 2023 : वानखेड़े में खेलने को लेकर सूर्यकुमार यादव ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा - "ऐसा लगा घर आ गया" 

               surya kumar yadav (IPL)
सूर्यकुमार यादव का फॉर्म कुछ खास नहीं चल रहा

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में शनिवार को दिन का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक एक ही मैच खेला, जिसमें उसे हार मिली, वहीं चेन्नई की टीम ने अपने दो में से एक मैच में जीत दर्ज की। इस बीच मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर खेलने के अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 2018 में मुंबई इंडियंस से वापस जुड़े और वानखेड़े में खेलने उतरे तो उन्हें लगा कि वह वापस घर आ गए।

Ad

मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े को लेकर अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, "पहले साल जब मैं आया यहां वापस से 2018 में, ऐसा लगा कि जैसे हम घर जाते हैं। घर का दरवाजा खुलता है सब लोग ग्रीट करते हैं। फर्स्ट टाइम ग्राउंड पर आया तो एक्सपीरियंस एकदम अलग ही था। पहली बार जब आप किसी भी स्टेडियम में आते हैं तो आपको अच्छा लगता है। आप महसूस करते हो कि मैं यहां खेलूंगा तो कैसा लगेगा, जब मैच में शॉट्स खेलूंगा, जब मैं रन बनाउंगा। वह एक अलग फीलिंग थी।"

Ad

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा, "जब स्टेडियम बना तो यहां रेगुलर मैच खेलता रहा। डोमेस्टिक के मैच खेले। एज ग्रुप के मैच खेले। फिर आया आईपीएल। 2011, 12, 13 मैं मुंबई के साथ था। फिर बीच में छोटा सा ब्रेक आ गया। फिर 18 में वापस आया। अंदर स्टेडियम में आने के बाद बहुत अच्छा लगा। वहां से फिर मुझे ऐसा लगा कि शानदार दर्शकों के सामने, इतने खूबसूरत स्टेडियम में लगातार खेलना है तो काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पूरा जोर लगाना पड़ेगा। तब से मेहनत करते जा रहा हूं और तब से पीछे मुड़कर देखा ही नहीं।"

सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में अच्छा नहीं रहा है। आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वह लगातार तीन मैचों में गोल्डेन डक पर आउट हुए। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वह 16 गेंद पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। मुंबई इंडियंस की टीम को बल्लेबाजी में अच्छा करने के लिए सूर्यकुमार यादव का चलना बहुत जरूरी है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications