IPL 2023 - टिम डेविड ने दिखाया कि वो किरोन पोलार्ड का परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं...धुआंधार बल्लेबाजी के बाद आई प्रतिक्रिया

Nitesh
मैच जिताने के बाद टिम डेविड (Photo Credit - IPLT20)
मैच जिताने के बाद टिम डेविड (Photo Credit - IPLT20)

टिम डेविड (Tim David) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में लगातार तीन छक्के लगाकर जैसे ही मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई, वैसे ही उनकी तुलना किरोन पोलार्ड से होने लगी। कई पूर्व क्रिकेटर्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस को किरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट मिल गया है और इसको लेकर संजय मांजरेकर ने भी बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका भी यही मानना है कि टिम डेविड मुंबई इंडियंस के लिए पोलार्ड का रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

Ad

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर तक चले मैच में 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए, जवाब में मुंबई इंडियंस ने इस टार्गेट को 19.3 ओवर में हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस की इस जीत के हीरो टिम डेविड रहे जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारी से टीम को जीत दिला दी। टिम डेविड ने सिर्फ 14 गेंदों पर 45 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। आखिरी ओवर में जब जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, तब टिम डेविड ने जेसन होल्डर के ओवर में तीन गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर मुंबई इंडियंस को जबरदस्त जीत दिला दी।

टिम डेविड के पास किरोन पोलार्ड की जगह लेने की क्षमता है - संजय मांजरेकर

टिम डेविड की इस धुआंधार पारी के बाद उनकी तुलना अब किरोन पोलार्ड से की जा रही है। किरोन पोलार्ड भी आखिर में आकर इसी तरह से मुंबई इंडियंस को जीत दिला देते थे। संजय मांजरेकर के मुताबिक डेविड ने ये साबित कर दिया है कि वो पोलार्ड की जगह ले सकते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने कहा "टिम डेविड ने जो कंपोजर दिखाया वो काफी शानदार था। उन्हें किरोन पोलार्ड के परफेक्ट रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा था और उन्होंने इसे साबित भी किया। वो अपनी पारी से एक इम्पैक्ट डालते हैं और तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। ये चीज उन्हें काफी अलग बनाती है।"

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications