IPL 2023: 'माना MI के फैंस हैं हम पर गरीब हैं', मुंबई इंडियंस के गेमिंग चेयर की कीमत देख फैंस ने लिए मजे

मुंबई इंडियंस गेमिंग चेयर (PC: MI Twitter)
मुंबई इंडियंस गेमिंग चेयर (PC: MI Twitter)

आईपीएल (IPL) 2023 का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। क्रिकेट फैंस को हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। फैंस भी अपने फेवरेट टीम को सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वहीं, पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने फैंस के लिए एक खास गेमिंग चेयर लॉन्च की है। यह चेयर मुंबई टीम की ऑफिशियल मर्चेंडाइज पार्टनर और फेमस गेमिंग चेयर ब्रांड साइबर्ट ने बनाई है, जिसे अब मुंबई के फैंस के लिए लिमिटेड एडिशन में पेश किया गया है।

Ad

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए इस गेमिंग चेयर की तस्वीर शेयर की है जिसमें चेयर की कीमत के बारे में भी बताया गया है। इस चेयर का लुक बेहद ही खास है। चेयर पर कंपनी के लोगो के साथ मुंबई इंडियंस का भी लोगो लगा हुआ है। फ्रेंचाइजी ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "दुनिया की पहली मुंबई इंडियंस चेयर के साथ स्टाइल में करें मुंबई इंडियंस को चीयर।"

Ad

बता दें कि इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है जो कि लिमिटेड एडिशन में ऑनलाइन उपलब्ध है। आप इसे मुंबई इंडियंस की शॉप बेबसाइट से खरीद सकते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर इस चेयर की तस्वीर सामने आने के बाद फैंस इसकी कीमत को लेकर लगातार मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। आइये देखते हैं कि ट्विटर यूजर्स किस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Ad

(थोड़े और पैसे लगाकर एक डोमेस्टिक प्लेयर न खरीद लूं)

Ad

( माना MI के फैंस हैं पर गरीब हैं, अंबानी साहब समझने की गलती मत करो हमको)

Ad

(मेरे गेमिंग चेयर की कीमत 10 लाख है)

Ad

(इतने पैसे होते तो मैं चेयर की जगह ये वाला आईफोन नहीं खरीद लेता)

Ad

(गिफ्ट ही करदो भाई.. इतना लॉयल फैन हूं.. पिछले साल से टीम आरसीबी से भी बुरी खेल रही है फिर भी सपोर्ट कर रहा हूं)

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों बूरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने इस मुकाबले में मुंबई को 8 विकेट से हराया था। वहीं, अब मुंबई की टीम 8 अप्रैल को अपने दूसरे मुकाबले में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications