IPL 2023 - सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका...दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर

Nitesh
वॉशिंगटन सुंदर इंजरी का शिकार हो गए हैं (Photo - IPLT20)
वॉशिंगटन सुंदर इंजरी का शिकार हो गए हैं (Photo - IPLT20)

आईपीएल 2023 (IPL) में निराशाजनक प्रदर्शन कर रही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और इसी वजह से वो अब पूरे सीजन नहीं खेल पाएंगे और ये सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काफी बड़ा झटका कहा जा सकता है क्योंकि वो एकमात्र प्लेयर थे जिन्होंने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से हुए बाहर

सनराइजर्स हैदराबाद ने एक ट्वीट कर वॉशिंगटन सुंदर के आईपीएल 2023 से बाहर होने की जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने अपने ट्वीट में लिखा "इंजरी अपडेट। वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।"

वॉशिंगटन सुंदर ने पिछले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक ही ओवर में 3 विकेट चटकाए थे। पारी के 8वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने एक ही ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के तीन खिलाड़ियों को आउट कर दिया था। उन्होंने सबसे पहले वॉर्नर को आउट किया जिनका कैच बाउंड्री पर खड़े हैरी ब्रूक ने लिया। उसके बाद सरफराज खान को भी बाउंड्री पर भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट करवा दिया। दो विकेट के बाद बल्लेबाजी करने आये युवा बल्लेबाज अमन खान ने आते ही पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन अगली गेंद पर उन्होंने एक बार फिर शॉट खेला और अभिषेक शर्मा को कैच थमा बैठे। वॉशिंगटन सुन्दर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 28 रन दिए और 3 विकेट प्राप्त किये।

इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने बल्ले से भी योगदान दिया था। ऐसा लग रहा था कि अब वो फॉर्म में आ चुके हैं लेकिन इंजरी की वजह से अब वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh