IPL 2023 : राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर और जो रूट का मजेदार अंदाज, वीडियो में बताए ड्रेसिंग रूम के किस्से

Photo Courtesy: Indian Premier League Twitter
Photo Courtesy: Indian Premier League Twitter

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) आईपीएल 2023 (IPl 2023) में आज पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जो रूट (Joe Root) और जोस बटलर (Jos Buttler) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ही खिलाड़ी एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इन खिलाड़ियों की एक वीडियो साझा की है। इस वीडियो में जोस बटलर और जो रूट बातचीत कर रहे हैं। जहां जोस बटलर सवाल पूछ रहे हैं तो वहीं जो रूट उनके जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वो राजस्थान रॉयल्स में अपने एक्सपीरिएंस को भी साझा कर रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत में बटलर बताते हैं कि जो रूट के पास एक ऐसा टैलेंट भी है जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। वो बताते हैं कि जो रूट एक बहुत ही अच्छे जगलर हैं और इसके बाद रूट गेंदों को जगल करके भी दिखाते हैं।

इसके बाद जो रूट अपने अनुभवों को भी साझा करते हैं। इस दौरान उनके साथी टीममेट युजवेंद्र चहल की भी बात होती है। इस वीडियो को साझा करते हुए आईपीएल पेज ने भी मजेदार कैप्शन दिया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा,

ऑफ द फील्ड फीचर्ज जोस और जो। आनंद जोस बटलर और जो रूट को उस अवतार में लेकर आए जो पहले कभी नहीं देखा गया। इस स्पेशल वीडियो में मस्ती, मजा और मुस्कान है। युजवेंद्र चहल आपको इसे देखना होगा।
Off the field ft. Jos & Joe 😁@28anand gets @josbuttler & @root66 in a never seen before avatar😎Fun, quirk, smiles all the way in this special 🎥@yuzi_chahal - You need to see this 😉#TATAIPL | @rajasthanroyals | #RRvPBKS https://t.co/cq3c5iXGBA

राजस्थान रॉयल्स के फैंस अपने मनपसंद खिलाड़ियों को इस अवतार में देखकर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि यह दोनों ही खिलाड़ी काफी मजेदार हैं और उन्हें इस तरह से ऑफ द फील्ड देखकर उन्हें अच्छा लग रहा है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment