इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन (IPL 2023) का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। सीजन के पहले मुकाबले में गत विजेता गुजरात टाइटंस चार बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। वहीं, पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए जोरदार तैयारी कर रही है। इस बीच मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) नेट्स के दौरान एक बड़ा शॉट खेलते नजर आये। मुंबई इंडियंस ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित शर्मा नेट्स पर बैटिंग प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं और एक शानदार शॉट भी लगाया, जिसे देखकर पता चलता है कि उन्होंने आगामी सीजन के लिए खुद को तैयार कर लिया है। मुंबई फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़ने की जरूरत नहीं है।"Mumbai Indians@mipaltanNo need to add background music #OneFamily #MumbaiIndians #MumbaiMeriJaan #TATAIPL #IPL2023 @ImRo4586871105No need to add background music 😌#OneFamily #MumbaiIndians #MumbaiMeriJaan #TATAIPL #IPL2023 @ImRo45 https://t.co/3u26lkUHIWरोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ीबता दें कि टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में 178 पारियों में 30.18 की औसत से 4709 रन बनाकर मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक शतक और 32 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.51 का रहा है। वहीं, रोहित आईपीएल में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 222 पारियों में 30.30 के औसत से 5879 रन बनाए हैं।गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे सफल फ्रेंचाइजी रही है, जिसने पांच बार 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीते हैं। मुंबई की टीम 15 में से नौ सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही है। हालांकि, पिछले सीजन में मुंबई की टीम का प्रदर्शन काफी निराशजनक था। टीम ने 14 मैचों में केवल चार मैच जीते और आठ अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। लेकिन इस बार मुंबई की नजरें अपने छठे खिताब पर होगी।