IPL 2023 : चेन्नई में मुंबई इंडियंस के भव्य स्वागत का देखें वीडियो, चेपॉक में लेना चाहेगी वानखेड़े का बदला 

                          MUMBAI TEAM (Instagram)
मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई पहुँच चुकी है (Pics - Mumbai Indians)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होने वाली है। लीग की सबसे पुरानी प्रतिद्वंदिता का फैंस को हमेशा इंतजार रहता है। 6 मई को 'एलक्लासिको' से पहले मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई पहुंच गई है। फ्रेंचाइजी ने इसका वीडियो शेयर किया है। मुंबई के खिलाड़ियों का यहां शानदार तरीके से स्वागत हुआ।

Ad

वीडियो की शुरुआत में रोहित शर्मा की जर्सी दिखाई देती है। इसके बाद एक महिला गुलाब की पंखुडियां गिराते दिखती है। तिलक वर्मा, इशान किशन, किरोन पोलार्ड. टिम डेविड और जोफ्रा आर्चर का एयरपोर्ट पर शॉल डालकर स्वागत किया जाता है। अंत में रोहित जर्सी पर ऑटोग्राफ देते नजर आते हैं।

Ad

बता दें कि पांच बार की चैंपियन टीम वानखेड़े का बदला चेपॉक में लेना चाहेगी, क्योंकि इससे पहले सीजन के शुरुआत में खेले गए मुकाबले में सीएसके ने मुंबई को उसी के घर में हराया था। यह मुकाबला 8 अप्रैल को वानखेड़े में मैच खेला गया था। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए थे। जवाब में अजिंक्य रहाणे की 27 गेंद पर 61 रन की पारी की मदद से चेन्नई ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम हिसाब चुकता करना चाहेगी।

मुंबई और चेन्नई दोनों ही टीमों ने अभी तक अच्छा खेल दिखाया है। चेन्नई की टीम 10 में 5 मैच जीतकर 11 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। वहीं मुंबई की टीम 9 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। चेन्नई की टीम पिछला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से खेली थी। यह मैच बारिश के कारण धुल गया था। वहीं मुंबई की टीम ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 215 रन का लक्ष्य हासिल कर जबरदस्त जीत दर्ज की थी। ऐसे में चेन्नई के लिए मुकाबला आसान नही होगा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications