IPL 2023 : बर्थडे विश कर रहे फैंस को रोहित शर्मा ने पीछे से आकर दिया सरप्राइज, फैंस के रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल 

Neeraj
Photo Courtesy: Mumbai Indians Twitter
Photo Courtesy: Mumbai Indians Twitter

आईपीएल (IPL 2023) 2023 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपना अगला मुकाबला 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के विरुद्ध खेलेंगे उतरेगी, जो कि MI फैंस के लिए बेहद खास होगा। बता दें कि 30 अप्रैल को रोहित शर्मा 36 साल के हो जायेंगे। मुंबई की फ्रेंचाइजी अपने कप्तान के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं, फैंस ने अभी से रोहित को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार को MI ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ फैंस हिटमैन को जन्मदिन की बधाई दे रहे होते हैं और तभी रोहित पीछे से आकर उन्हें चौंका देते हैं। फैंस के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ की थी, जिसमें उन्हें 8 विकेट से करारी शिकस्त मिली थी। इसके बाद टीम को अपने अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिर मुंबई ने अपने अगले तीन मैचों में लगातार जीत हासिल की। हालाँकि, सात मैचों के बाद MI के खाते में तीन जीत और चार हार दर्ज हैं और वर्तमान समय में टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

वीडियो में मुंबई इंडियंस के कुछ फैंस रोहित को जन्मदिन की बधाई दे रहे होते हैं, तभी हिटमैन चुपके से आकर उनमें से दो फैंस के कन्धों पर हाथ रखकर खड़े हो जाते हैं। वहीं, बाकी दो फैंस कैमरे में देखते हुए बोलते रहते हैं, तभी रोहित कहते हैं, 'उधर क्या विश कर रहे हो, इधर करो ना।' अचानक से रोहित को अपने पीछे खड़ा देखकर दोनों फैंस चौंक जाते हैं और उन्हें विश्वास नहीं होता कि रोहित उनके साथ खड़े हैं।

आप भी देखें यह वीडियो:

"𝘜𝘥𝘩𝘢𝘳 𝘬𝘺𝘢 𝘸𝘪𝘴𝘩 𝘬𝘢𝘳 𝘳𝘢𝘩𝘦 𝘩𝘰, 𝘪𝘥𝘩𝘢𝘳 𝘬𝘢𝘳𝘰 𝘯𝘢" 😄 𝘊𝘢𝘱𝘵𝘢𝘢𝘯 𝘴𝘢𝘢𝘣 𝘯𝘦 𝘵𝘰𝘩 𝘤𝘩𝘢𝘶𝘬𝘢𝘢 𝘥𝘪𝘺𝘢 🤩#OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL #IPL2023 @ImRo45 https://t.co/fyF5tK78P0

मेगा लीग के इस सीजन में दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो उन्होंने अब तक खेले सात मैचों में 25.86 की औसत से 181 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment