IPL 2023 : संदीप शर्मा की नन्ही बेटी ने उठाया CSK के खिलाफ अपने पापा के मैच जिताऊ प्रदर्शन का लुत्फ़, देखिये बेहद प्यारा वीडियो 

                                tasha sharma  (Twitter)
tasha sharma (Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आखिरी गेंद पर 3 रन से हराया। राजस्थान के इस जीत के नायक संदीप शर्मा रहे, जिन्होंने दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ फिनिशर महेंद्र धोनी और रविंद्र जडेजा के खिलाफ आखिरी ओवर में 21 रन का बचाव किया। इस ओवर के बाद से वह सुर्खियों में हैं। संदीप को आईपीएल 2023 से पहले दिसंबर में हुई नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद राजस्थान ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

Ad

संदीप ने बुधवार को चेन्नई सपर किंग्स के घरेलू मैदान में कमाल कर दिखाया। यह मैच उनकी नन्ही बेटी देख रही थी। सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बेटी अपनी मां की गोद में बैठकर टीवी पर मैच देख रही है। संदीप शर्मा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर रेड हार्ट इमोजी के साथ वीडियो को रीट्वीट किया है। बच्ची का रिएक्शन किसी का भी मन मोह लेगा।

Ad

मुकाबले में 176 रन के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए थे। महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर थे। संदीप शर्मा पर काफी दवाब था। उन्होंने पहली दो गेंद वाइड की। इसके बाद एक डॉट गेंद डाली। अगली दो गेंद पर धोनी ने दो छक्के जड़े। अब 3 गेंद पर जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। इसके बाद संदीप शर्मा ने शानदार वापसी की और अगली 2 गेंद पर 2 रन ही बने। आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे और धोनी स्ट्राइक पर थे। संदीप ने एक बेहतरीन यॉर्कर की जिस पर धोनी छक्का नहीं लगा सके।

संदीप शर्मा ने मैच के बाद आखिरी ओवर को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा, " मैं आखिरी ओवरों में यॉर्कर करना चाह रहा था। मैं नेट्स में अच्छी यॉर्कर कर रहा था। लेग-साइड बड़ा था, लेकिन मैं चूक गया और फुल-टॉस गेंद कर दी। दोनों बार छक्का लगा। फिर मैंने अपना एंगल बदला और इसका फायदा मिला। मैंने जडेजा को ओवर द विकेट गेंदबाजी की और गेंद को उनकी पहुंच से दूर रखा। "

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications