IPL 2024: ‘जैसे चेन्नई के लिए धोनी वैसे मुंबई के लिए रोहित शर्मा’, पूर्व भारतीय दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians
5 बार मुंबई को आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं रोहित शर्मा

भारत में आईपीएल 2024 (IPL 2024) को लेकर फैंस के बीच अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए मंगलवार 19 दिसंबर को दुबई के कोका कोला एरिना में मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction) का आयोजन होना है। इस ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का नया कप्तान बनाया। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस काफी नाराज चल रहे। हालांकि, अब मुंबई इंडियंस में रोहित की अहमियत को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज इरफान पठान (Irfan Pathan) ने बड़ा बयान दिया है।

Ad

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए इरफान पठान ने कहा, ‘रोहित शर्मा का कद मुंबई इंडियंस में बहुत बड़ा है। मेरे लिए मुंबई की टीम में रोहित शर्मा का कद चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धोनी के कद के बराबर है। रोहित शर्मा ने काफी मेहनत करके टीम बनाई है। उन्होंने अपना काफी योगदान दिया है। वह हर टीम मीटिंग में हमेशा शामिल रहते हैं। वह एक शानदार कप्तान और बल्लेबाज हैं। पिछले आईपीएल सीजन में जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह के ना होने के बाद भी रोहित शर्मा के लिए बतौर कप्तान आईपीएल सीजन शानदार रहा था।’

पठान ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी दिए जाने पर भी अपनी राय दी और कहा, ‘अब मुंबई इंडियंस के खेमे में सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा रहेंगे जो इंटरनेशनल लेवल पर कप्तानी कर चुके है। ऐसे में हार्दिक पांड्या के लिए यह एक चुनौती की तरह होगा। नतीजे अब मुंबई की तैयारियां और हार्दिक पर निर्भर करेगा। यह उनके लिए आसान नहीं होने वाला है।’

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से कैश ट्रेड किया था और फिर उन्हें अपना कप्तान भी बना दिया लेकिन रोहित के फैंस को यह बात हजम नहीं हुई। फैंस की नाराजगी का खामियाजा मुंबई इंडियंस को उठाना पड़ा और उनके चंद घंटों में लाखों की संख्या में फॉलोअर्स घट गए।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications