IPL 2024 में कल का मैच किसने जीता?

लखनऊ की टीम ने जीता मुकाबला (Photo Credit - IPL)
लखनऊ की टीम ने जीता मुकाबला (Photo Credit - IPL)

Mumbai Indians vs LSG : आईपीएल 2024 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 6 विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी। हालांकि इस जीत के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। जबकि मुंबई इंडियंस पहले से ही बाहर हो चुकी थी।

Ad

इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपने प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव किए। मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को नहीं खिलाया और उनकी जगह पर अर्जुन तेंदुलकर को मौका दिया। उनका इस सीजन का ये पहला मैच था। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डी कॉक को ड्रॉप करके मैट हेनरी को खिलाया।

निकोलस पूरन ने की तूफानी बल्लेबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से बल्लेबाजी में निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने मात्र 29 गेंद पर 5 चौके और 8 छक्के की मदद से 75 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने भी 41 गेंद पर 55 रन बनाए। निचले क्रम में आयुष बदोनी 10 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस की तरफ से नुवान थुसारा और पियूष चावला ने 3-3 विकेट लिए।

रोहित शर्मा की धुआंधार पारी गई बेकार

टार्गेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने काफी बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 38 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 68 रन बनाए लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। सूर्यकुमार यादव खाता तक नहीं खोल पाए। हालांकि निचले क्रम में नमन धीर ने जरुर तूफानी पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। नमन धीर ने मात्र 28 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 62 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन इसके बावजूद टीम 18 रन से मैच हार गई। लखनऊ की तरफ से रवि बिश्नोई ने सिर्फ 37 रन देकर 2 विकेट लिए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications