IPL 2024 में कल का मैच किसने जीता ?

रोहित शर्मा और एम एस धोनी (Photo Credit - IPL)
रोहित शर्मा और एम एस धोनी (Photo Credit - IPL)

आईपीएल 2024 का 29वां मुकाबला रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच खेला गया। आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें आमने-सामने थीं और इसी वजह से मुकाबला भी काफी जबरदस्त हुआ। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उनके ही होम ग्राउंड में 20 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा के शानदार शतक के बावजूद 186 रन ही बना पाई। मथीशा पथिराना को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी (4/28) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सीएसके ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए इस मैच में अजिंक्य रहाणे से ओपन कराया। हालांकि टीम का ये फैसला फ्लॉप साबित हुआ और रहाणे सिर्फ 5 रन ही बना पाए। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र ने पारी को संभाला। रविंद्र ने 16 गेंद पर 21 और गायकवाड़ ने 40 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने भी 38 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाए। इसके बाद आखिरी ओवर में एम एस धोनी ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ लगातार 3 छक्के जड़ते हुए 4 गेंद पर 20 रन बनाए और सीएसके का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।

रोहित शर्मा की शतकीय पारी गई बेकार

टार्गेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और इशान किशन ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। हालांकि इसी स्कोर पर मथीशा पथिराना ने इशान और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेज एमआई को बड़ा झटका दिया। इसके बाद टीम वापसी कर ही नहीं पाई। रोहित शर्मा एक छोर पर टिके रहे और 63 गेंद पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिलने की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications