IPL 2024 से चेन्नई टीम के बाहर होने के बाद रांची में बाइक चलाते नजर आए MS Dhoni, वीडियो ने लगाई सोशल मीडिया पर आग

रांची की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी (Photo Courtesy: X)
रांची की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी (Photo Courtesy: X)

MS Dhoni Riding Bike: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में बीते शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उस वक्त झटका लगा जब प्लेऑफ के लिए हुए अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने करारी शिकस्त दी। बेंगलुरु की टीम ने पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई को 27 रन से हराया। इस हार के साथ सीएसके की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई। सीएसके के बाहर होने के बाद टीम के पूर्व कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी अपने होमटाउन रांची पहुंच गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रांची की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आ रहे हैं।

Ad

रांची में बाइक चलाते नजर आये धोनी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने के बाद रांची की सड़कों पर अपनी पसंदीदा बाइक में से एक यामाहा आरएक्स 100 चलाते नजर आ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह ग्रीन कलर की टीशर्ट और ब्लैक कलर की जीन्स पहने हुए दिख रहे हैं। धोनी ने बाइक राइडिंग के समय फुल कवरेज हेलमेट भी लगा रखा है। इस दौरान वह सड़क से अपने फॉर्म हाउस के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह रही कि माही को सड़क पर ज्यादा लोग पहचान नहीं सके और वह आसानी से अपने फॉर्म हाउस में चले गए।

Ad

यह पहली बार नहीं है जब महेंद्र सिंह धोनी रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वह कई बार अपने होम टाउन में बाइक की सवारी करते हुए नजर आ चुके हैं। माही को बाइक का बड़ा शौक है और उनके पास अलग-अलग कंपनियों की कई बेहतरीन बाइक मौजूद हैं। उन्होंने अभी तक अपनी पहली बाइक को भी संभाल कर रखा हुआ है।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला आईपीएल के 17वें सीजन में काफी चला। उन्होंने कुछ जबरदस्त पारियां खेली और अलग-अलग शहरों में फैंस का मनोरंजन किया। धोनी ने 17वें सीजन में ज्यादातर मौकों पर नीचे बल्लेबाजी की और इस दौरान 11 पारियों में 161 रन बनाए। उनका औसत 53.66 और स्ट्राइक रेट 220.54 का रहा। माही 8 बार नाबाद भी रहे।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications