IPL 2024: Delhi Capitals को जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में हुआ जबरदस्त फायदा, ऋषभ पंत की ऑरेंज कैप की लिस्ट में लंबी छलांग 

IPL 2024 में जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स को हुआ फायदा
IPL 2024 में जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स को हुआ फायदा

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने दिल्ली में 24 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2024 के 40वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 4 रनों से हराया। यह होम टीम की इस सीजन की चौथी जीत है और उन्हें पॉइंट्स टेबल में भी जबरदस्त फायदा हुआ है। वो छठे स्थान पर आ गए हैं और इसके साथ ही गुजरात 7वें स्थान पर आ गई है।

Ad

दिल्ली के लिए उनके कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी तूफानी पारी खेली। गुजरात के लिए साई सुदर्शन-डेविड मिलर ने अर्धशतक लगाया और अंत में राशिद खान ने अपनी टीम को जीत दिलाने का पूरा प्रयास किया।

ऋषभ पंत सबसे ज्यादा रन बनाने वाले के मामले में तीसरे स्थान पर आ गए हैं, लेकिन ऑरेंज कैप अभी भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। पर्पल कैप की बात की जाए तो वो मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह के पास है। दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव टॉप 5 में शामिल हो गए हैं।

IPL 2024 पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है:

Ad

1) राजस्थान रॉयल्स - 8 मैचों के बाद 14 अंक

2) कोलकाता नाइटराइडर्स - 7 मैचों के बाद 10 अंक

3) सनराइजर्स हैदराबाद - 7 मैचों के बाद 10 अंक

4) लखनऊ सुपरजायंट्स - 8 मैचों के बाद 10 अंक

5) चेन्नई सुपर किंग्स - 8 मैचों के बाद 8 अंक

6) दिल्ली कैपिटल्स - 9 मैचों के बाद 8 पॉइंट्स

7) गुजरात टाइटंस - 9 मैचों के बाद 8 अंक

8) मुंबई इंडियंस - 8 मैचों के बाद 6 पॉइंट्स

9) पंजाब किंग्स - 8 मैचों के बाद 4 पॉइंट्स

10) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 8 मैचों में दो पॉइंट्स

IPL 2024 में किन तीन बल्लेबाजों के हैं सबसे ज्यादा रन?

Ad

1- विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): 8 मैचों के बाद 379 रन

2- ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स): 8 मैचों के बाद 349 रन

3- ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स): 9 मैचों के बाद 342 रन

IPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट कौन से तीन गेंदबाजों ने लिए हैं?

1- जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस): 8 मैचों के बाद 13 विकेट

2- युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स): 8 मैचों के बाद 13 विकेट

3- हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स): 8 मैचों के बाद 13 विकेट

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications