Watch: इशान किशन बने मुबंई इंडियंस के नए 'मलिंगा', फ्रेंचाइजी ने साझा किया मजेदार वीडियो

(Photo Courtesy: Mumbai Indians Twitter)
(Photo Courtesy: Mumbai Indians Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इस ग्रैंड लीग के लिए सभी टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस भी अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। इस बीच एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) के गेंदबाजी एक्शन को कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं, जो लीग में टीम के गेंदबाजी कोच की भूमिका में हैं।

Ad

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इशान किशन पहले लसिथ मलिंगा के हेयरस्टाइल वाली रंग-बिरंगी कैप पहनते हुए नजर आते हैं। इसके बाद वह श्रीलंकाई गेंदबाज के सामने उनके एक्शन की नक़ल करते हुए गेंदबाजी करने लगते हैं। इशान को मलिंगा का गेंदबाजी एक्शन कॉपी करता देख सभी लोग हंसने लगते हैं। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और कुछ ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

Ad

आपको बता दें कि लसिथ मलिंगा अपने अलग एक्शन और सटीक यॉर्कर के लिए पूरी दुनिया में मशहूर थे। अपने समय में मलिंगा को दुनिया का सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज माना जाता था। उन्हें लोग यॉर्कर किंग के नाम से भी जानते थे। मलिंगा आईपीएल में लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। अब वह इस टीम के तेज गेंदबाजों का मार्गदर्शन करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद यही है कि मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज इस सीजन बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

आपको बता दें मुंबई इंडियंस आगामी आईपीएल में हार्दिक पांड्या के रूप में नए कप्तान के साथ उतरेगी। इस फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से ठीक पहले हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह टीम का नया कप्तान बनाया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक की कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications