IPL 2025 में कौन करेगा दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी? 3 बड़े नाम आए सामने; पूर्व क्रिकेटर ने इस खिलाड़ी को बताया रेस में आगे

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान आया सामने

Delhi Capitals Captaincy Options : चैंपियंस ट्रॉफी के तुरंत बाद आईपीएल का आगाज होगा। इसके लिए टीमों की तैयारियां अभी से शुरु हो गई हैं। कुछ टीमें ऐसी हैं जो अपने कप्तान का ऐलान कर चुकी हैं, जबकि कुछ टीमों के कप्तानों के नाम का ऐलान होना बाकी है। दिल्ली कैपिटल्स को भी अपने नए कप्तान का ऐलान करना है। टीम के पास कई सारे ऑप्शन हैं। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की रेस में कौन सबसे आगे है।

Ad

दरअसल आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था। इसके बाद पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में चले गए। वहीं कैपिटल्स ने फाफ डू प्लेसी और केएल राहुल जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया है। इसी वजह से यह दोनों खिलाड़ी कप्तानी की रेस में हैं।

आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी को लेकर दी प्रतिक्रिया

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स के पास तीन ऑप्शन हैं। उनके पास अक्षर पटेल, केएल राहुल और फाफ डू प्लेसी का भी ऑप्शन है। उन्होंने अक्षर पटेल को पहले ही रिटेन कर लिया था। बापू का कद लगातार बढ़ रहा है। वो भारतीय टी20 टीम के उप कप्तान हैं। इसके अलावा केएल राहुल हैं जो काफी सस्ते दाम में दिल्ली कैपिटल्स को मिल गए थे। वो लखनऊ और पंजाब किंग्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। इसलिए वो भी कप्तान बन सकते हैं। इसके बाद फाफ डू प्लेसी का भी ऑप्शन है जो बूढ़े ही नहीं हो रहे हैं। मुझे लगता है कि मुकाबला काफी करीबी होने वाला है और आखिर में अक्षर पटेल रेस में आगे निकल सकते हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए कुछ दिनों पहले अक्षर पटेल के नाम की चर्चा काफी थी। ऐसा माना जा रहा था कि उन्हें ही टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि अब केएल राहुल और फाफ डू प्लेसी के रूप में भी उनके पास दो और बेहतरीन ऑप्शन हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications