IPL 2025 : आकाश चोपड़ा ने चुनी मुंबई इंडियंस की Playing 11, रोहित शर्मा के साथी ओपनर को लेकर कही बड़ी बात

IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians - Source: Getty
रोहित शर्मा के साथ इस बार कौन करेगा ओपन

Aakash Chopra Picks MI Playing 11: पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। इस दौरान उन्होंने मुंबई इंडियंस के स्क्वाड की काफी तारीफ की है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक मुंबई इंडियंस का स्क्वाड ऐसा है कि प्लेइंग इलेवन का चयन करने में टीम को बिल्कुल भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Ad

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

मुंबई इंडियंस की मजबूती यह है कि इससे बेहतर 11 या 12 खिलाड़ी इकट्ठे नहीं किए जा सकते हैं। उनके पास सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। आप रोहित शर्मा से स्टार्ट करें, इसके बाद रेयान रिकेल्टन और विल जैक्स हैं। अगर आप दोनों को खिला लें तो फिर काफी अच्छा होगा। वहीं सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या मिडिल ऑर्डर का हिस्सा होंगे। इसके बाद नमन धीर तब भी छूट जाएंगे। टीम में काफी ज्यादा गहराई है।

आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को बताया सबसे बेहतरीन

आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी डिपार्टमेंट की भी काफी ज्यादा तारीफ की। उन्होंने कहा,

अगर आप मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को चेक करें तो उनके पास दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह हैं। क्या आपको वानखेड़े की पिच के लिए इससे बेहतर गेंदबाज मिल सकते हैं? मुंबई इंडियंस के पास हर वो बेहतर ऑप्शन हैं जो होने चाहिए थे। स्पिन डिपार्टमेंट में उनके पास मिचेल सैंटनर और मुजीब उर रहमान जैसे गेंदबाज हैं। तो मुंबई इंडियंस के पहले 12 खिलाड़ी काफी जबरदस्त हैं।
Ad

IPL 2025 के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई मुंबई इंडियंस की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन/विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और मुजीब उर रहमान।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए पहले मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे। स्लो ओवर रेट की वजह से उनके ऊपर एक मैच का बैन लगा था जो इस बार पूरा होगा। वहीं दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इंजरी की वजह से पहले कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications