IPL 2025 Auction Mallika Sagar: आईपीएल 2025 नीलामी में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। बता दें कि 24 और 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए सभी टीमें अपनी- अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। इस नीलामी के लिए 1574 पंजीकृत खिलाड़ियों में से केवल 577 को चुना गया है। चुने गए खिलाड़ियों पर पर बोली लगाई जाएगी।मल्लिका सागर इस बार आईपीएल की नीलामी करवाएंगीं। बता दें कि इससे पहले साल 2024 आईपीएल नीलामी को मल्लिका सागर ने सफलतापूर्वक पूरा कराया था। आपको बताते हैं कौन हैं मल्लिका सागर जिन्होंने भारतीय ऑक्शनर के रुप में इतिहास रचा था।अमेरिका से पढ़ाई कर चुकी हैं मल्लिका सागरमल्लिका सागर आर्ट की दुनिया की एक जानी-मानी हस्ती हैं। वह कई आर्ट ऑक्शन कंडक्ट कर चुकी हैं। दुबई में हुए पिछले आईपीएल ऑक्शन को भी मल्लिका सागर ने होस्ट किया था। मल्लिका सागर ही इस बार भी मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी करवाती नजर आएंगी। मल्लिका सागर का जन्म मुंबई में एक व्यवसायी परिवार में हुआ था।बता दें कि मल्लिका सागर ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया के ब्रायन मावर कॉलेज से कला इतिहास की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने साल 2001 में अपने करियर की शुरुआत की थी, मल्लिका सागर ने मात्र सिर्फ 26 साल की उम्र में ऑक्शन कंपनी क्रिस्टीज से अपने करियर की शुरुआत की थी। अमेरिका से लौटने के बाद वो अब मुंम्बई में ही रह रही हैं। View this post on Instagram Instagram Post15 मिलियन डॉलर है मल्लिका की नेटवर्थवहीं मल्लिका की नेटवर्थ की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक मल्लिका सागर का नेटवर्थ लगभग 15 मिलियन डॉलर हैं। मल्लिका सागर ने स्पोर्ट्स ऑक्शनर के रूप में अपना डेब्यू प्रो कबड्डी लीग यानी PKL से किया था। मल्लिका सागर PKL के आठवें सीजन में ऑक्शनीर थीं मल्लिका इसके साथ ही क्रिस्टीज की पहली भारतीय ऑक्शनीर बन गई। याद दिला दें कि मल्लिका सागर के पास बतौर ऑक्शनर 25 सालों का एक्सपीरियंस है।