कौन हैं विग्नेश पुथुर? मुंबई इंडियंस के लिए पहले ही मैच में झटके 3 विकेट; SA20 का अनुभव आया काम!

विग्नेश पुथुर ने अपने पहले ही मैच में 3 विकेट लिए (Pc: JioHotstar)
विग्नेश पुथुर ने अपने पहले ही मैच में 3 विकेट लिए (Pc: JioHotstar)

Vignesh Puthur Details: IPL में कई ऐसी टीमें हैं, जो युवा खिलाड़ियों को मौके देने के लिए जानी जाती हैं। इसमें मुंबई इंडियंस का नाम भी शामिल है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी विग्नेश पुथुर हैं, जिन्हे IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले ही मुकाबले में खेलने का मौका मिला, जो कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुआ। उन्होंने इस मौके को अच्छे से भुनाया और 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

Ad

उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ के रूप में आईपीएल में अपना पहला विकेट हासिल किया। इसके बाद शिवम दुबे और फिर दीपक हुड्डा को अपना शिकार बनाया। पुथुर ने इन बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर सभी का दिल जीत लिया। अब फैंस ज्यादातर फैंस इस युवा गेंदबाज से जुडी अहम बातों को जानने के बारे में इच्छुक हैं। आइए आपको विग्नेश पुथुर से जुड़ी कुछ अहम बातें बताएं।

Ad

विग्नेश पुथुर के पिता है ऑटो ड्राइवर

विग्नेश पुथुर का जन्म 2 मार्च, 2001 को केरल में हुआ। वह बाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं, जबकि दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। क्रिकेट खेलने के साथ-साथ पुथुर ने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी हुई है। वह वर्तमान में साहित्य में एमए कर रहे हैं।

पुथुर एक साधारण परिवार से आते हैं और उनके पिता ऑटो ड्राइवर हैं। पुथुर आज इस मुकाम पर अपनी मेहनत के दम पर पहुंचे हैं, उन्होंने 11 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। आपको जानकार हैरानी होगी कि मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर चुके पुथुर ने अब तक केरल की सीनियर टीम के लिए नहीं खेला है। हालांकि, वह अपने राज्य की अंडर-14 और अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं।

मुंबई इंडियंस ने इस गेंदबाज पर दांव केसीएल में उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखकर लगाया था। टूर्नामेंट में पुथुर एलेप्पी रिपल्स के लिए खेलते हैं। इसी दौरान मुंबई इंडियंस के स्काउट्स ध्यान गया था। MI अपने खर्चे पर इस गेंदबाज को दक्षिण अफ्रीका भी ले गई थी, जहां उन्होंने SA20 लीग के तीसरे सीजन के दौरान MI की टीम के लिए नेट गेंदबाज के तौर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

फ्रेंचाइजी ने पुथुर को IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में 30 लाख रूपये की राशि खर्च करके अपने स्क्वाड में शामिल किया था और उन्होंने पहले ही मैच में साबित कर दिया कि फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर भरोसा जताकर कोई गलती नहीं की है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications