CSK vs MI : रोहित शर्मा डक पर हुए आउट, दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल की लिस्ट का बने हिस्सा; बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

रोहित शर्मा डक पर हुए आउट (Photo Credit - IPLT20.COM)
रोहित शर्मा डक पर हुए आउट (Photo Credit - IPLT20.COM)

Rohit Sharma Unwanted Record : आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए। वो डक का शिकार हो गए। वहीं जीरो पर आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने एक शर्मनाक आंकड़ा अपने नाम दर्ज कर लिया है। वो अब आईपीएल इतिहास में ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2025 का आगाज बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है।

Ad

आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। उनके सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा ने 4 गेंदों का सामना किया और खलील अहमद की गेंद पर शिवम दुबे को कैच थमा बैठे।

रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा डक के मामले में बनाया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इसके साथ ही एक शर्मनाक आंकड़ा भी दर्ज कर लिया है। वो 18वीं बार आईपीएल में डक का शिकार बने हैं। इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक आईपीएल में 18 बार डक पर आउट हुए थे और अब रोहित शर्मा भी इस लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।

मुंबई इंडियंस की अगर बात करें तो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए रॉबिन मिन्ज और नमन धीर जैसे प्लेयर्स को इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है। वहीं चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में रेयान रिकेल्टन, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट को स्क्वॉड में जगह दी है। मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। पिछले साल लगे बैन की वजह से वो इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications