Mumbai Indians player Karn Sharma Statement :आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडिंयस ने 20 ओवर में 205 रन बनाए। जिसके चलते मुंबई इंडियंस ने अपनी विरोधी टीम दिल्ली को 206 रनों का टारगेट दिया। दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट हो गई। मुंबई ने इस मुकाबले को 12 रनों से अपने नाम किया है। हालांकि इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने भी शानदार तरीके से खेला था, वहीं इस आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स की यह पहली हार है।
मुंबई इंडियंस की जीत के बाद कर्णा शर्मा चर्चा में आ गए हैं। क्योंकि कर्ण शर्मा ने इस मुकाबले में मैच विनिंग स्पेल फेंका और दिल्ली से जीत छीन ली। कर्ण शर्मा ने अभिषेक पोरेल, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बड़े खिलाड़ियों को आउट किया। जिसके बाद फैंस उनके खेल के तरीके की खूब तारीफ कर रहे हैं, और इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस दौरान कर्ण शर्मा ने जीत का खुलासा करते हुए बताया कि वह क्यों और किसके लिए क्रिकेट खेलते हैं।
जीत के बाद कर्ण शर्मा ने बताया अपने प्रदर्शन का राज
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आक्रामक पारी खेलने के बाद कर्ण शर्मा ने अपने इस दमदार प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया। कर्ण शर्मा ने अपनी पारी पर इमोशनल होते हुए बयान देते हुए कहा, 'मैं अपनी बेटी के लिए खेलता हूं। मेरी बेटी की उम्र अभी नौ साल है और वह चाहती है कि मैं खेलूं।' मुझे मैच खेलते हुे देख वह बहुत खुश होती हैं। कर्ण शर्मा आगे बताते हैं कि 'मेरी बेटी मुझे हर दिन खेलने के लिए प्रेरित करती है। मुझे उससे प्रदर्शन करने और उसके लिए मैच जीतने की प्रेरणा मिलती है।' मैं अपनी बेटी को खुश करने के लिए बेस्ट से बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं। वहीं कर्ण शर्मा की वाइफ का नाम निधि शर्मा है। कर्ण शर्मा और निधि शर्मा साल 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे।
निधि शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने परिवार के संग अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।