Social media Reaction on MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स ने आज IPL 2025 के 30वें मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस तरह सीएसके ने लगातार पांच मुकाबले हारने के बाद आखिरकार जीत का स्वाद चखा है। पहले खेलते हुए लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। जवाबी पारी में चेन्नई ने इस लक्ष्य को 3 गेंदें शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
चेन्नई को जीत दिलाने में कप्तान एमएस धोनी की अहम भूमिका रही। धोनी लम्बे समय बाद आखिरकार फिनिशर की भूमिका में दिखे। उन्होंने 11 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। लम्बे समय बाद धोनी को इस तरह से खेलता देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की काफी तारीफ हो रही है।
एमएस धोनी की पारी को लेकर आए रिएक्शंस पर एक नजर
(द OG फिनिशर।)
(एमएस धोनी संजीव गोयनका से।)
(एमएस धोनी ने खास संदेश के साथ मनाया जीत का जश्न।)
(द GOAT फिनिशर एमएस धोनी 26*(11)। सबसे अहम पारी खेली और वह भी एक महत्वपूर्ण समय पर। लव यू माही भाई।)
(ऋषभ पंत ने हेलीकॉप्टर शॉट मारा। तो एमएस धोनी ने सोचा, अब एक हाथ से शॉट लगाने का समय आ गया है।)
धोनी के अलावा इस जीत में शिवम दुबे ने भी अहम रोल अदा किया। उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया और नाबाद 43 रन बनाए। विनिंग रन भी दुबे के बल्ले से आए थे।
वहीं, अगर LSG की पारी की बात करें तो उन्होंने पहले खेलते हुए पूरे ओवर खेलने के बाद 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। इस दौरान सबसे अधिक रन कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। उन्होंने 49 गेंदों पर 63 रन बनाए। अपनी इस पारी में पंत ने 4 चौके और 4 छक्के जमाए। हालांकि, पंत की ये पारी टीम के काम नहीं आई।
टूर्नामेंट में ये LSG की तीसरी हार रही। सीएसके की ये टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। चेन्नई अब भी अंक तालिका में दसवें पायदान पर है। वहीं, LSG चौथे नंबर पर कब्जा जमाए हुए।