IPL 2025 : मुंबई इंडियंस में खतरनाक गेंदबाज की हुई एंट्री, टीम पहले से और भी ज्यादा हुई मजबूत

Afghanistan v Uganda - ICC Men
मुंबई इंडियंस में खतरनाक गेंदबाज की एंट्री

Mujeeb Ur Rahman Joins Mumbai Indians Squad : आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान को अपनी टीम में शामिल किया है। मुजीब इससे पहले आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रह चुके हैं और अब वो पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस ने मुजीब उर रहमान को अल्लाह गजनफर की जगह शामिल किया है जो चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Ad

आईपीएल के 18वें सीजन के लिए अल्लाह गजनफर को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 4 करोड़ 80 लाख की कीमत देकर खरीदा था। गजनफर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में काफी बेहतरीन गेंदबाजी की थी। इससे ही प्रभावित होकर मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया था। हालांकि सीजन के आगाज से पहले ही उन्हें बड़ा झटका लग गया और गजनफर पूरे टूर्नामेंट से ही चोटिल होकर बाहर हो गए।

मुंबई इंडियंस ने मुजीब उर रहमान को स्क्वाड में किया शामिल

अब मुंबई इंडियंस ने अल्लाह गजनफर के रिप्लेसमेंट के तौर पर उनके ही देश के मुजीब उर रहमान को शामिल कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने एक पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी। मुंबई इंडियंस ने अपने पोस्ट में कहा,

अल्लाह गजनफर के रिप्लेसमेंट के तौर पर अफगान स्पिनर मुजीब उर रहमान को मुंबई इंडियंस टीम में साइन किया गया है। गजनफर इंजरी की वजह से आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। मुजीब उर रहमान अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था। मुजीब ने 300 से ज्यादा टी20 मुकाबले खेले हैं और 6.5 की इकॉनमी रेट से करीब 300 विकेट चटकाए हैं। मुंबई इंडियंस अल्लाह गजनफर के जल्द ठीक होने की कामना करती है और मुजीब उर रहमान का स्क्वाड में स्वागत करती है।

आपको बता दें कि मुजीब उर रहमान आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 19 मैच खेले हैं और 19 विकेट चटकाए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications