मुंबई इंडियंस में हुई धाकड़ गेंदबाज की एंट्री, IPL 2025 के बीच लिया गया बड़ा फैसला

मुंबई इंडियंस में नए गेंदबाज की एंट्री (Photo Credit - @IPL)
मुंबई इंडियंस में नए गेंदबाज की एंट्री (Photo Credit - @IPL)

Mumbai Indians Sign New Player : आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अभी तक काफी शानदार रहा है। टीम ने लगातार कई मुकाबले जीत लिए हैं और इसी वजह से अंक तालिका में टॉप-5 में मौजूद हैं। मुंबई की टीम प्लेऑफ में जाने की प्रबल दावेदार लग रही है। हालांकि इस बीच टीम को बड़ा झटका भी लगा है। इस सीजन अपना जबरदस्त डेब्यू करने वाले युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर नए खिलाड़ी को साइन कर लिया गया है।

Ad

विग्नेश पुथुर IPL 2025 से हुए बाहर

विग्नेश पुथुर का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में काफी अच्छा रहा था। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और 3 विकेट चटका दिए थे और इसके बाद उनकी काफी चर्चा हुई थी। ओवरऑल उन्होंने इस सीजन छह विकेट लिए थे लेकिन अब इंजरी की वजह से वो बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मुंबई इंडियंस ने लेग ब्रेक गेंदबाज रघु शर्मा को साइन किया है।

कौन हैं रघु शर्मा?

रघु शर्मा का जन्म 11 मार्च 1993 में जालंधर में हुआ था। वो एक राइट ऑर्म लेग ब्रेक गेंदबाज हैं। वो अभी तक पंजाब और पुद्दुचेरी के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में खेल चुके हैं। रघु शर्मा ने अभी तक कुल मिलाकर 11 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और इस दौरान 19.59 की औसत से कुल 57 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 56 रन देकर 7 विकेट रहा है। अगर उनके लिस्ट ए क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने 9 मैचों में कुल मिलाकर 14 विकेट लिए हैं। इस फॉर्मेट में 37/4 उनका सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा रहा है। जबकि 3 टी20 मैचों में भी उनके नाम 3 विकेट हैं।

रघु शर्मा ने मुंबई इंडियंस की टीम को 30 लाख की ब्रेस प्राइस में ज्वॉइन किया है। अब देखने वाली बात होगी कि उन्हें खेलने का मौका मिलता है या नहीं और उनका परफॉर्मेंस किस तरह का रहता है। मुंबई को लीग स्टेज में अभी भी चार और मैच खेलने हैं। टीम ने अभी तक 6 मैचों में जीत हासिल की है और 4 में उन्हें हार मिली है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications