IPL 2025 के बीच काव्या मारन का मशहूर म्यूजिक कंपोजर संग जुड़ा नाम, उनके इस गाने ने मचा दिया था धमाल

2025 IPL - Sunrisers Hyderabad v Rajasthan Royals - Source: Getty
काव्या मारन का नाम म्यूजिक कंपोजर के साथ जोड़ा जा रहा है

Kavya Maran Dating Rumours: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जब भी IPL शुरू होता है, सोशल मीडिया पर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। वो हमेशा अपनी टीम को सपोर्ट करती हुईं स्टेडियम में नजर जाती हैं, आईपीएल के दौरान फैंस काव्या मारन को खूब स्टॉक करते हैं। काव्या मारन नेशनल क्रश बन चुकी हैं, ऐसे में उनकी जिंदगी के बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं। काव्या मारन किसे डेट कर रही हैं, या किस खिलाड़ी को देख उन्होंने कैसा रिएक्शन दिया। यह सब फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। आज हम आपको काव्या मारन की लव लाइफ के बारे में बताएंगे, पिछले कुछ समय से उनकी लव लाइफ को लेकर खूब बातें हो रही हैं।

Ad

मशहूर सिंगर को डेट कर रही हैं सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन

पिछले कुछ समय से सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जोड़ा गया जा रहा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अनिरुद्ध रविचंदर काफी फेमस हैं। काव्या और अनिरुद्ध को लेकर खबरे यहांं तक कि दोनों एक दूसरे से शादी भी करने वाले हैं। दोनों के रिश्ते के बारे में खूब चर्चा हुई, हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान अनिरुद्ध रविचंदर ने डेटिंग की खबरों को महज अफवाह बताया था, उन्होंने इंटरव्यू के दौरान डेटिंग की खबरों को अफवाह बताते हुए काव्या को अपना अच्छा दोस्त बताया था।

Ad

म्यूजिक कंपाेजर रविचंदर का करियर

रविचंदर म्यूजिक की दुनिया के मशहूर और महंगे सिंगर हैं, अनिरुद्ध को असली पहचान ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ गाने से मिली थी, वहीं उन्होंने शाहरुख खान की जवान फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। जवान फिल्म में गाना गाने के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए की फीस ली थी। अगर फीस की इस फीस की बात करें तो अनिरुद्ध इस फिल्म के बाद से म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे महंगे सिंगर बन गए। फीस के मामले में उन्होंने एआर रहमान और प्रीतम को पीछे छोड़ दिया, रहमान जहां 7-8 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते है। वहीं सिंगर प्रीतम अपनी फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। कमाई की बात करें तो काव्या मारन किसी से कम नहीं हैं, बेहद कम उम्र में काव्या मारन ने करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications