Create

3 खिलाड़ी जिनका उनकी काबिलियत के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने इस्तेमाल नहीं किया 

क्रिस लिन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों की काबिलियत का फायदा नहीं उठाया
क्रिस लिन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों की काबिलियत का फायदा नहीं उठाया

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आईपीएल (IPL) इतिहास की सबसे कामयाब टीम कहा जाता है। इस टीम ने अपने शानदार खेल के दम पर 5 ख़िताब अपने नाम किये हैं। इस टीम की कामयाबी का सबसे बड़ा राज खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाकर उन्हें मैच विनर बनाना है। इस टीम ने जसप्रीत बुमराह, पांड्या ब्रदर्स, राहुल चाहर जैसे खिलाड़ियों को मैच विनर्स में तब्दील किया।

कोई भी खिलाड़ी तब ही अच्छा प्रदर्शन करने में तभी सफल होता है, जब उस पर टीम मैनेजमेंट द्वारा पूरा भरोसा दिखाया जाता है। कुछ मैचों में असफल होने के बावजूद कप्तान द्वारा खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरणा भी दी जाती है। मुंबई इंडियंस ने कई खिलाड़ियों को भरोसा दिखाकर उनसे अच्छा प्रदर्शन करवाया है लेकिन इस टीम के लिए कुछ खिलाड़ी ऐसे भी खेले जिनकी काबिलियत को पूरी तरह से मुंबई इंडियंस ने इस्तेमाल नहीं किया। ये खिलाड़ी बाद में दूसरी टीमों के लिए शानदार खिलाड़ी साबित हुए। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने उनकी काबिलियत के मुताबिक इस्तेमाल नहीं किया।

3 खिलाड़ी जिनका उनकी काबिलियत के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने इस्तेमाल नहीं किया

#3 ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई ने ज्यादा मौके नहीं दिए
ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई ने ज्यादा मौके नहीं दिए

ग्लेन मैक्सवेल को टी20 प्रारूप के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में एक माना जाता है। इस खिलाड़ी के अंदर छोटे प्रारूप में महज कुछ गेंदों में खेल को पूरी तरह से बदलने की काबिलियत है। इस खिलाड़ी ने इस बात को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तथा आईपीएल में कई बार साबित भी किया है।

आईपीएल 2013 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने मैक्सवेल को $1 मिलियन में खरीदा था। उस सीजन मैक्सवेल को इतनी बड़ी धनराशि में खरीदने के बावजूद मुंबई ने उन्हें मात्र 3 मैचों में ही खिलाया। इसके बाद उन्हें 2014 सीजन से पहले रिलीज कर दिया और मैक्सवेल ने आईपीएल में नयी टीम के साथ उस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड जीता था।

#2 युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन लेग स्पिन गेंदबाजों में गिना जाता है। चहल ने अपनी लेग स्पिन से भारतीय टीम के लिए तथा आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और खुद को एक मैच विनर गेंदबाज बनाया। आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने से पहले यह गेंदबाज मुंबई इंडियंस का हिस्सा था। 20211 से लेकर 2013 तक टीम का हिस्सा रहने के बावजूद इन्हें मात्र एक मैच ही खेलने का मौका मिला। उस मैच में उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 34 रन दिए थे।

इसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया और वह आरसीबी के लिए एक बेहतरीन गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने कई मैच अपनी गेंदबाजी से जितवाए।

#1 क्रिस लिन

क्रिस लिन
क्रिस लिन

क्रिस लिन एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनकी काबिलियत का मुंबई इंडियंस ने बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं किया है। इस बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस ने 2020 के ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल किया था। लिन को उस सीजन एक भी मैच में नहीं खिलाया गया और 2021 के सीजन भी उन्हें डीकॉक के ना होने पर खिलाया गया और अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पहले मैच के बाद उन्हें मौका नहीं दिया गया। लिन के पास किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के सामने विस्फोटक बल्लेबाजी की कला है लेकिन मुंबई ने अभी तक इसका सही से इस्तेमाल नहीं किया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment