अर्जुन तेंदुलकर को पिछली बार से ज्यादा राशि मिली, दो टीमों की टक्कर में मुंबई इंडियंस ने खरीदा

अर्जुन तेंदुलकर के लिए मुंबई इंडियंस ने शुरुआत की
अर्जुन तेंदुलकर के लिए मुंबई इंडियंस ने शुरुआत की

Ad

आईपीएल नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को इस बार भी खरीदा गया है। अहम बात यह है कि मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा है और पिछले साल से ज्यादा राशि में अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया गया है। नीलामी प्रक्रिया के अंतिम क्षणों में अर्जुन तेंदुलकर का नाम लिस्ट में आया था। इसके बाद उनकी बेस प्राइस 20 लाख रूपये से मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई।

मुंबई द्वारा बोली लगाये जाने के बाद गुजरात टाइटंस ने भी दिलचस्पी दिखाते हुए बिड लगाई। इसके बाद मुंबई ने फिर से बोली लगाई और इस बार गुजरात ने अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस में जाने दिया। इस तरह लगातार दूसरे साल भी अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ शामिल कर लिया।

नीलामी में एक ख़ास चीज यह भी रही कि अस्थायी ऑक्शनर चारु शर्मा की जगह अंतिम समय में ह्यू एडमिडेस वापस आए और अंतिम कुछ नामों के लिए नीलामी प्रक्रिया उन्होंने कराई और इसके साथ ही इस साल का यह दो दिन का ऑक्शन समाप्त हो गया।

Ad

टिम साउदी को अंतिम समय में केकेआर ने खरीद लिया। साउदी को 1 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि के साथ केकेआर ने खरीदा। ग्लेन फिलिप्स के लिए भी डेढ़ करोड़ रूपये की बोली लगी और उनको सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया। उनके अलावा कर्ण शर्मा के लिए आरसीबी ने बोली लगाई और 50 लाख रूपये में उनको अपने साथ शामिल कर लिया। लुंगी एनगिडी के लिए भी कम बोली लगी जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। एनगिडी को महज 50 लाख रूपये की राशि में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया।

दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर, चेन्नई और लखनऊ ने अपनी धन राशि का उपयोग बड़ी चतुराई से किया। पहले दिन लगभग चुपचाप रहने वाली मुंबई इंडियंस ने बीच-बीच में बड़े नामों पर बोली लगाकर अपनी टीम को पूरा कर लिया।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications