मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को चौंकाने वाली राशि में खरीदा, दो टीमों से मिली जबरदस्त टक्कर

जोफ्रा आर्चर के लिए कुछ टीमों में टक्कर हुई
जोफ्रा आर्चर के लिए कुछ टीमों में टक्कर हुई

जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के लिए आईपीएल नीलामी में बड़ी बोली देखने को मिली। 2 करोड़ रूपये के साथ शुरू हुई बिड के बाद एक वॉर देखने को मिला। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच चली खींचतान के बीच हैदराबाद ने भी बोली लगाई लेकिन मुंबई ने उनको खरीदने का मन बनाया हुआ था। अंत में मुंबई ने उनको 8 करोड़ रूपये की राशि में खरीद लिया।

Ad

हालांकि चोट की वजह से जोफ्रा आर्चर उपलब्ध नहीं है लेकिन अगले साल की योजनाओं को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल आर्चर चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। इस बार भी वह चोटिल हैं और रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि मुंबई इंडियंस आर्चर को अपने साथ शामिल कर सकती है। मुंबई की पर्स में राशि होने की वजह से अन्य टीमें बिडिंग में ज्यादा देर तक नहीं टिक सकीं।

रॉवमैन पॉवेल के लिए कुछ टीमों के बीच बिड वॉर देखने को मिला। दिल्ली और चेन्नई के बीच चली टक्कर के बीच दिल्ली ने 2 करोड़ 80 लाख में उनको खरीद लिया।

फिन एलेन 50 लाख बेस प्राइस के साथ शुरू हुए और 80 लाख रूपये में उनको आरसीबी ने खरीद लिया। डेवोन कॉनवे को 1 करोड़ बेस प्राइस के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीद लिया। ऋषि धवन को 55 लाख में पंजाब ने खरीदा। ऋषि धवन के घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उनके लिए ज्यादा बोली लगने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करुण नायर के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रहे। डेनियल सैम्स को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ 60 लाख रूपये की राशि में खरीदा।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications