आईपीएल (IPL) नीलामी में वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बड़ी राशि देकर खरीद लिया। सुंदर के लिए लम्बी बिड वॉर चली लेकिन हैदराबाद ने बाजी मार ली। हैदरबाद ने सुंदर के लिए 8 करोड़ 75 लाख रूपये की बोली लगाई और उन्हें अपने साथ शामिल कर लिया। हालांकि वॉशिंगटन सुंदर की बेस प्राइस 1 करोड़ 50 लाख रूपये थी।उधर क्रुणाल पांड्या को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ शामिल कर लिया। लखनऊ ने पांड्या के लिए सभी टीमों के खिलाफ बोली लगाई और उनको 8 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि के साथ अपने साथ शामिल कर लिया। पांड्या से पहले लखनऊ में दीपक हूडा को भी शामिल किया गया है। 2 करोड़ रूपये बेस प्राइस के साथ पांड्या के लिए बोली शुरू हुई थी और वह एक बड़ी रकम तक जाकर लखनऊ टीम में शामिल किये गए।Sportskeeda@SportskeedaWashington Sundar is sold to Sunrisers Hyderabad! 🤩#IPLAuction #TATAIPLAuction #IPL20223:58 AM · Feb 12, 2022443Washington Sundar is sold to Sunrisers Hyderabad! 🇮🇳🤩#IPLAuction #TATAIPLAuction #IPL2022 https://t.co/t68ZbVciMFऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर मिचेल मार्श की बोली भी 2 करोड़ रूपये बेस प्राइस के साथ शुरू हुई। कुछ टीमों के बीच चली बिड वॉर के बाद मिचेल मार्श को 6 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया। ज्यादा टीमों ने बड़ी राशि के साथ जाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।अफगानिस्तान की टीम के मोहम्मद नबी के ऊपर 1 करोड़ बेस प्राइस के साथ बोली लगनी शुरू हुई। उनके ऊपर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रहे। हालांकि यह थोड़ा हैरान करने वाला था लेकिन ऐसा देखने को मिला। ऑल राउंडर लिस्ट में वनिंदु हसारंगा को सबसे बड़ी राशि में आरसीबी ने खरीदा। आरसीबी ने हसारंगा को 10 करोड़ 75 लाख रूपये की राशि में खरीदा। श्रीलंका की तरफ से आज तक किसी भी अन्य खिलाड़ी के ऊपर इतनी बड़ी बोली नहीं लगी। वह इतनी राशि हासिल करने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं।