राहुल त्रिपाठी के लिए कई टीमों ने बोली लगाईराहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) को आईपीएल (IPL) नीलामी में बड़ी राशि मिली है। अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रकम राहुल त्रिपाठी को ही मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने त्रिपाठी को 8 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि में खरीदा है। 40 लाख बेस प्राइस से राहुल त्रिपाठी ने इतनी रकम प्राप्त की है।अनकैप्ड खिलाड़ियों में डेवॉल्ड ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ रूपये की राशि में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रूपये था। अभिनव सदरंगानी को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ 60 लाख रूपये की राशि में खरीदा। प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रूपये बेस प्राइस में खरीदा। रजत पाटीदार को कोई खरीददार नहीं मिला। वह अनसोल्ड रहे। उनकी बेस प्राइस 20 लाख रूपये थी।अनकैप्ड बल्लेबाजों की कैटेगरी में राहुल त्रिपाठी के लिए बड़ी बोली लगने की संभावना पहले से ही थी। पिछले सीजन में केकेआर के लिए खेलने वाले त्रिपाठी के लिए केकेआर ने बोली लगाई थी। मुंबई इंडियंस ने भी त्रिपाठी को अपने साथ लाने का प्रयास करते हुए बोली लगाई लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारते हुए बिडिंग में अन्य सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए राहुल त्रिपाठी को खरीद लिया। हालांकि इससे पहले लम्बी बिडिंग वॉर टीमों के बीच देखने को मिली थी।Sportskeeda@SportskeedaRahul Tripathi is sold to Sunrisers Hyderabad! 🤩#IPLAuction #TATAIPLAuction #IPL20227:23 AM · Feb 12, 2022576Rahul Tripathi is sold to Sunrisers Hyderabad! 🇮🇳🤩#IPLAuction #TATAIPLAuction #IPL2022 https://t.co/XlaAadoJhAअनकैप्ड खिलाड़ियों में ज्यादा नामों को बिडिंग में नहीं देखा गया। हालांकि रजिस्ट्रेशन कराने वाले ज्यादा नाम रहे होंगे लेकिन शॉर्ट लिस्ट खिलाड़ी ज्यादा देखने को नहीं मिले। कई बल्लेबाजों ने अपना नाम रजिस्टर्ड कराया था।मुख्य खिलाड़ियों के लिए बड़ी बोली लगते हुए देखी गई। इशान किशन को विकेटकीपर बल्लेबाजों की श्रेणी में काफी भारी राशि के साथ मुंबई इंडियंस ने अपने साथ शामिल किया। किशन को मुंबई इंडियंस ने टीम में शामिल किया। उनके अलावा कुछ गेंदबाजों के लिए भी टीमों ने बड़ी राशि खर्च की। दीपक चाहर को 14 करोड़ में चेन्नई सुपरकिंग्स ने टीम में शामिल किया।