IPL की एक पारी में 100 से कम स्कोर बनाने वाली टीमों की लिस्ट 

IPL की एक पारी में 100 से कम स्कोर बनाने वाली टीमों की लिस्ट
IPL की एक पारी में 100 से कम स्कोर बनाने वाली टीमों की लिस्ट

IPL में काफी बार टीमें चौंकाने वाला रिकॉर्ड बना देती हैं। कभी टीमें धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत आसानी से 200 का आंकड़ा पार करती है, वहीं कभी शानदार गेंदबाजी के सामने टीम बेहद छोटे स्कोर पर सिमट जाती हैं। IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से लेकर अभी तक 47 बार टीमें एक पारी में 100 का आंकड़ा नहीं पार कर पाई हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) की टीम IPL में सबसे ज्यादा 9 बार 100 से कम के स्कोर पर ऑल आउट हुई हैं। वहीं 8 बार 100 से कम का स्कोर बनाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के नाम IPL में सबसे छोटे स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है। IPL 2017 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आरसीबी सिर्फ 49 रन बनाकर ढेर हो गई थी।

IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अलावा राजस्थान रॉयल्स सात बार, मुंबई इंडियंस 6 बार, किंग्स XI पंजाब पांच बार, कोलकाता नाइटराइडर्स तीन बार, चेन्नई सुपर किंग्स दो बार एवं डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया, कोच्ची टस्कर्स केरला, लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस ने एक-एक बार 100 से कम का स्कोर बनाया है।

IPL रिकॉर्ड

पहली पारी में 100 से कम स्कोर बनाने वाली टीमें

किंग्स XI पंजाब - 73 vs राइजिंग पुणे सुपरजायंट
किंग्स XI पंजाब - 73 vs राइजिंग पुणे सुपरजायंट

कोलकाता नाइटराइडर्स - 67 vs मुंबई इंडियंस (मुंबई, 2008)

दिल्ली डेयरडेविल्स - 67 vs किंग्स XI पंजाब (मोहाली, 2017)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 68 vs सनराइजर्स हैदराबाद (मुंबई, 2022)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 70 vs राजस्थान रॉयल्स (अबू धाबी, 2014)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 70 vs चेन्नई सुपर किंग्स (चेन्नई, 2019)

किंग्स XI पंजाब - 73 vs राइजिंग पुणे सुपरजायंट (पुणे, 2017)

दिल्ली डेयरडेविल्स - 80 vs सनराइजर्स हैदराबाद (हैदराबाद, 2013)

राजस्थान रॉयल्स - 81 vs कोलकाता नाइटराइडर्स (कोलकाता, 2011)

डेक्कन चार्जर्स - 82 vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (मुंबई, 2010)

लखनऊ सुपरजायंट्स - 82 vs गुजरात टाइटंस (पुणे, 2022)

कोलकाता नाइटराइडर्स - 84/8 vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अबू धाबी, 2020)

किंग्स XI पंजाब - 88 vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (इंदौर, 2018)

गुजरात टाइटंस - 89 vs दिल्ली कैपिटल्स (अहमदाबाद, 2024)

राजस्थान रॉयल्स - 90/9 vs मुंबई इंडियंस (शारजाह, 2021)

राजस्थान रॉयल्स - 92 vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बैंगलोर, 2010)

मुंबई इंडियंस - 92 vs दिल्ली डेयरडेविल्स (मुंबई, 2012)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 92 vs कोलकाता नाइटराइडर्स (अबू धाबी, 2021)

मुंबई इंडियंस - 94/8 vs राजस्थान रॉयल्स (जयपुर, 2011)

दिल्ली डेयरडेविल्स - 95 vs मुंबई इंडियंस (दिल्ली, 2011)

दिल्ली डेयरडेविल्स - 95 vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (दिल्ली, 2015)

राजस्थान रॉयल्स - 97 vs कोच्ची टस्कर्स केरला (इंदौर, 2011)

चेन्नई सुपरकिंग्स - 97 vs मुंबई इंडियंस (मुंबई, 2022)

दिल्ली डेयरडेविल्स - 98 vs कोलकाता नाइटराइडर्स (कोलकाता, 2016)

पुणे वॉरियर्स इंडिया - 99/9 vs किंग्स XI पंजाब (पुणे, 2013)

दूसरी पारी में 100 से कम स्कोर बनाने वाली टीमें

दिल्ली डेयरडेविल्स - 66 vs मुंबई इंडियंस
दिल्ली डेयरडेविल्स - 66 vs मुंबई इंडियंस

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 49 vs कोलकाता नाइटराइडर्स (कोलकाता, 2017)

राजस्थान रॉयल्स - 58 vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (केपटाउन, 2009)

राजस्थान रॉयल्स - 59 vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (जयपुर, 2023)

दिल्ली डेयरडेविल्स - 66 vs मुंबई इंडियंस (दिल्ली, 2017)

कोच्ची टस्कर्स केरला - 74 vs डेक्कन चार्जर्स (कोच्ची, 2011)

चेन्नई सुपर किंग्स - 79 vs मुंबई इंडियंस (मुंबई, 2013)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 82 vs कोलकाता नाइटराइडर्स (बैंगलोर, 2008)

दिल्ली डेयरडेविल्स - 83 vs चेन्नई सुपर किंग्स (दिल्ली, 2013)

दिल्ली डेयरडेविल्स - 84 vs चेन्नई सुपर किंग्स (अबू धाबी, 2014)

राजस्थान रॉयल्स - 85 vs कोलकाता नाइटराइडर्स (शारजाह, 2021)

दिल्ली डेयरडेविल्स - 87 vs राजस्थान रॉयल्स (मुंबई, 2008)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 87 vs चेन्नई सुपर किंग्स (पोर्ट एलिज़ाबेथ, 2009)

मुंबई इंडियंस - 87 vs किंग्स XI पंजाब (मोहाली, 2011)

मुंबई इंडियंस - 87 vs सनराइजर्स हैदराबाद (मुंबई, 2018)

किंग्स XI पंजाब - 88 vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बैंगलोर, 2015)

किंग्स XI पंजाब - 92/8 vs चेन्नई सुपर किंग्स (डरबन, 2009)

मुंबई इंडियंस - 92 vs राजस्थान रॉयल्स (जयपुर, 2013)

मुंबई इंडियंस - 92 vs सनराइजर्स हैदराबाद (विशाखापट्ट्नम, 2016)

किंग्स XI पंजाब - 95/9 vs चेन्नई सुपर किंग्स (चेन्नई, 2015)

कोलकाता नाइटराइडर्स - 95 vs मुंबई इंडियंस (पोर्ट एलिज़ाबेथ, 2009)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 96/9 vs राइजिंग पुणे सुपरजायंट (पुणे, 2017)

सनराइजर्स हैदराबाद - 96 vs मुंबई इंडियंस (हैदराबाद, 2019)

दिल्ली कैपिटल्स - 99 vs चेन्नई सुपर किंग्स (चेन्नई, 2019)

Quick Links