मुंबई इंडियंस ने नीलामी में कुछ अच्छे नाम खरीदेआईपीएल (IPL) नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपनी टीम बनाने के लिए समझदारी से काम लिया। नीलामी के दोनों दिन कुछ बड़े नामों को मुंबई ने अपने साथ शामिल किया। पहले दिन इशान किशन को 15 करोड़ 25 लाख की राशि में खरीदकर मुंबई ने बड़ा धमाका किया था।दूसरे दिन की नीलामी में जोफ्रा आर्चर के ऊपर मुंबई इंडियंस का ध्यान था। मुंबई ने अन्य टीमों के साथ हुई बिड वॉर में बाजी मारी और आर्चर को 8 करोड़ की बड़ी रकम में खरीद लिया। राजस्थान रॉयल्स सहित अन्य टीमों ने भी आर्चर के लिए बोली लगाई थी लेकिन मुंबई के पर्स में काफी राशि थी और उन्होंने इसका इस्तेमाल कर लिया। आर्चर के अलावा मुंबई ने टिम डेविड को भी अपनी टीम में शामिल किया। डेविड के लिए भी कई टीमों ने बोली लगाई लेकिन मुंबई ने अंत तक बिड जारी रखी और 8 करोड़ 25 लाख रूपये की बड़ी राशि में उनको खरीद लिया।मुंबई इंडियंसरोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, अरशद खान, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, बेसिल थम्पी, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, ऋतिक शोकीन, संजय यादव, टिम डेविड, इशान किशन, फैबियन एलेन, आर्यन जुयाल।Mumbai Indians@mipaltanWicket-keeper batter from Uttar Pradesh Aryan Juyal is now a part of #OneFamily! Welcome, Aryan! #OneFamily #MumbaiIndians #AalaRe #IPLAuction9:31 AM · Feb 13, 202254733Wicket-keeper batter from Uttar Pradesh Aryan Juyal is now a part of #OneFamily! 💙Welcome, Aryan! 🙌#OneFamily #MumbaiIndians #AalaRe #IPLAuction https://t.co/mbX7emCfZHमुंबई इंडियंस का खेमा पहले दिन की नीलामी में शांत नज़र आया लेकिन दूसरे दिन कुछ खिलाड़ी उनके निशाने पर थे। जयदेव उनादकट भी उनमें से एक थे और उनको मुंबई ने खरीद लिया। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इस बार भी मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया। पिछले साल भी मुंबई ने अर्जुन को खरीदा था। टाइमल मिल्स को भी मुंबई ने अपने साथ शामिल किया। उनके अलावा डेनियल सैम्स भी उनके खाते में गए। इस तरह से जिन नामों को टारगेट करके वे बिडिंग में आए थे, उनको खरीदने में सफल रहे।