Most sixes in an IPL Inning: आईपीएल के हर सीजन में दर्शकों को खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। यह सिलसिला आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी चालू है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन में अलग ही मानसिकता के साथ खेल रही है। यही वजह है कि उसने आईपीएल इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। इसमें एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी शामिल है।इस लेख में हम उन टॉप 6 टीमों का जिक्र करेंगे, जिन्होनें विरोधी टीम के गेंदबाजों पर रहम ना खाते हुए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।इन 6 टीमों ने IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं6. मुंबई इंडियंस (20 छक्के) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, (2024)आईपीएल के 17वें सीजन का आठवां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाजों ने खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 छक्के जड़े थे। हालाँकि, इसके बावजूद मुंबई को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।5. दिल्ली कैपिटल्स (20 छक्के) बनाम गुजरात लायंस, 20172017 में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात लायंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने 209 के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था और 7 विकेट से एक जबरदस्त जीत हासिल की थी। इस दौरान दिल्ली की पारी में 20 छक्के देखने को मिले थे। इस दौरान ऋषभ पंत के बल्ले से सबसे ज्यादा 9 छक्के आये थे।4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (20 छक्के) बनाम गुजरात लायंस, 2016 आईपीएल 2016 का 44वां मैच आरसीबी और गुजरात लायंस के बीच हुआ था, जिसमें एबी डीविलियर्स और विराट कोहली ने उम्दा बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। इस मैच में आरसीबी ने अपनी पारी में 20 लगाए थे।3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (21 छक्के), बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013 आईपीएल 2013 के 31वें मैच में क्रिस गेल और विराट कोहली ने पुणे वॉरियर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 263/5 का स्कोर खड़ा किया था। आरसीबी की ओर से इस पारी में 21 छक्के लगे थे।2. सनराइज़र्स हैदराबाद (22 छक्के) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024आईपीएल के 17वें सीजन के 30वें मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने तबाही मचाई और लीग के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाते हुए पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी बनाया। हैदराबाद की पारी में 22 छक्के देखने को मिले थे।1. सनराइजर्स हैदराबाद (22 छक्के) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2024 सनराइजर्स हैदराबद की टीम ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपना जबरदस्त प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरी बार 250 से अधिक का टोटल खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266/7 का स्कोर बनाया, जिसमें 22 छक्के शामिल रहे।