IPL Records - किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 बल्लेबाज 

किंग्स इलेवन पंजाब
किंग्स इलेवन पंजाब

#2 एबी डीविलियर्स

Ad
एबी डीविलियर्स
एबी डीविलियर्स

2009 से लेकर अब तक दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा रहते हुए एबी डीविलियर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 21 मुकाबलों में कुल 19 पारियां खेली हैं। मैदान के चारों तरफ रन बनाने की क्षमता रखने वाले एबी डीविलियर्स ने 52.30 की औसत और 160.75 के स्ट्राइक रेट से 680 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए एबी का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 89 रन का रहा है।

Ad

डीविलियर्स अगर मैदान में होते हैं तो छक्कों की बारिश जरूर होती है और ऐसा ही कुछ उन्होंने पंजाब के खिलाफ किया है, जहां पर उन्होंने खेली गई अपनी 19 पारियों में 41 छक्के अपने नाम किए हैं। डीविलियर्स पंजाब के खिलाफ छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

#1 क्रिस गेल

क्रिस गेल
क्रिस गेल

2018 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा बने क्रिस गेल ने इसके पहले ही अपनी टीम के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। पंजाब की टीम से खेलने से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले क्रिस गेल ने पंजाब के खिलाफ कुल 16 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 53.13 की औसत से 797 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान गेल का स्ट्राइक रेट पंजाब के खिलाफ 174.78 का रहा है और उन्होंने दो शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए हैं।

गेल के स्ट्राइक रेट को देखकर यह साफ जाहिर होता है कि गेल ने पंजाब के खिलाफ काफी विस्फोटक पारियां खेली हैं । उन्होंने पंजाब के खिलाफ 16 पारियों में 61 छक्के लगाए हैं और इन छक्कों के साथ वह पंजाब के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालो की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications