रोहित शर्मा ने अपनी फीस में कटौती करवाकर मुंबई इंडियंस के लिए दिखाया समर्पण

आगामी आईपीएल सीजन के लिए मुम्बई इंडियंस ने रोहित शर्मा को रिटेन किया है। रोहित को 15 करोड़ रूपये की राशि में यथावत किया है। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित को सैलरी कम करने के लिए कहा गया था और उन्होंने इसे मान भी लिया। कीमत में कटौती नहीं होने की स्थिति में रोहित को भी विराट कोहली की तरह 17 करोड़ रूपये मिल सकते थे।

Ad

एक सूत्र के अनुसार रोहित शर्मा मैदान के अन्दर और बाहर बहुत बड़ा नाम है। उन्होंने टीम के लिए खुद को कभी 3 नम्बर पर उतारा, तो कभी उससे भी नीचे खेलकर शानदार संतुलन स्थापित किया है। खुद का नहीं सोचकर उन्होंने टीम के लिए सोचा और एक बार फिर साबित कर दिया कि टीम उनके लिए प्राथमिकता है।

टीमों द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ियों में मुंबई की तरफ से रोहित के साथ हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है। फ्रेंचाइजी के पास अब नीलामी के लिए 47 करोड़ रूपये की राशि बची है। नीलामी 27 और 28 जनवरी को होनी है। रोहित आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। 2013 में कप्तान बनने के बाद उन्होंने टीम को तीन बार खिताब दिलाया है।

मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। 159 मैचों में उन्होंने 4207 रन बनाए हैं। इसमें उनका स्ट्राइक रेट लगभग 131 का है। मुंबई इंडियंस ने अपने चोटी के खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है इसलिए अब उनके पास राइट टू मैच के तहत दो खिलाड़ियों को टीम में लाने का विकल्प है लेकिन वे दोनों खिलाड़ी विदेशी होने चाहिए।

रोहित शर्मा ने अपनी राशि में कटौती कर यह दर्शा दिया है कि मुंबई इंडियंस के लिए उनका समर्पण कैसा है। इससे यह भी पता चलता है कि मुंबई इंडियंस को छोड़कर जाने का उनका कोई इरादा कभी नहीं रहेगा। यही एक शानदार खिलाड़ी की खूबी होती है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications