Allow Notifications
दुनिया की सबसे टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था। जब इस लीग की शुरुआत हुयी थी तब शायद ही किसी को अंदाजा होगा कि आगे चलकर यह लीग पूरी दुनिया भर में मशहूर हो जाएगी। आईपीएल के अब तक कुल 14 सीजन हो चुके है और 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होनी है। इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन राजस्थान रॉयल्स ने जीत था और पिछला सीजन मुंबई इंडियंस ने।
इस टूर्नामेंट की अब तक की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस है, जिन्होंने इस ट्रॉफी पर पांच बार कब्ज़ा जमाया है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार, कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार तथा सनराइज़र्स हैदराबाद और डेक्कन चार्जर्स ने एक-एक बार यह ख़िताब जीता है। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स अभी तक एक भी बार ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हुयी हैं
आइए जानते हैं अब तक किन-किन टीमों ने किस साल IPL का खिताब हासिल किया है
साल | विजेता | रनर अप | स्थान | टीमों की संख्या | प्लेयर ऑफ द मैच | प्लेयर ऑफ द सीरीज |
2021 | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता नाइट राइडर्स | दुबई | 8 | फाफ डू प्लेसी | हर्षल पटेल |
2020 | मुंबई इंडियंस | दिल्ली कैपिटल्स | दुबई | 8 | ट्रेंट बोल्ट | जोफ्रा आर्चर |
2019 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | हैदराबाद | 8 | जसप्रीत बुमराह | आंद्रे रसेल |
2018 | चेन्नई सुपर किंग्स | सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई | 8 | शेन वॉटसन | सुनील नारेन |
2017 | मुंबई इंडियंस | राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स | हैदराबाद | 8 | क्रुणाल पंड्या | बेन स्टोक्स |
2016 | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बैंगलोर | 8 | बेन कटिंग | विराट कोहली |
2015 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता | 8 | रोहित शर्मा | आंद्रे रसेल |
2014 | कोलकाता नाइट राइडर्स | पंजाब किंग्स | बैंगलोर | 8 | मनीष पांडे | ग्लेन मैक्सवेल |
2013 | मुंबई इंडियंस | चेन्नई सुपर किंग्स | कोलकाता | 9 | किरोन पोलार्ड | शेन वॉटसन |
2012 | कोलकाता नाइट राइडर्स | चेन्नई सुपर किंग्स | चेन्नई | 9 | मनविंदर बिसला | सुनील नारेन |
2011 | चेन्नई सुपर किंग्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | चेन्नई | 10 | मुरली विजय | क्रिस गेल |
2010 | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई इंडियंस | मुंबई | 8 | सुरेश रैना | सचिन तेंदुलकर |
2009 | डेक्कन चार्जर्स | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | जोहान्सबर्ग | 8 | अनिल कुंबले | एडम गिलक्रिस्ट |
2008 | राजस्थान रॉयल्स | चेन्नई सुपर किंग्स | मुंबई | 8 | यूसुफ पठान | शेन वॉटसन |
आईपीएल 2020 में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 के सीजन में जबरदस्त खेल दिखाते हुए फाइनल जीतकर अपनी चौथी ट्रॉफी जीती। फाइनल में सीएसके ने इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने फाफ डू प्लेसी के 86 रन की बदौलत 20 ओवर में 192/3 का स्कोर बनाया। जवाब में केकेआर अपने दोनों ओपनर्स के अर्धशतक के बावजूद पूरे ओवर खेलकर 165/9 का स्कोर ही बना पाई। चेन्नई के लिए शार्दुल ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। डू प्लेसी को शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था।
पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने एक बा फिर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आईपीएल इतिहास में अपना पांचवा ख़िताब जीता। फाइनल में मुंबई इंडियंस का मुकाबला श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स से था। फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने श्रेयस अय्यर के नाबाद 65 रन पंत की 56 रनों की पारी की बदौलत 156 रन बनाये। मुंबई के लिए बोल्ट ने 3 विकेट चटकाए। 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को डी कॉक और रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। कप्तान रोहित शर्मा ने 68 रन का योगदान दिया और इसके बाद इशान किशन ने 33 रन की पारी खेल मुंबई को आसानी से पांच विकेट से मैच जिताया।
आईपीएल 2019 में फाइनल मुकाबला जीत कर मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ते हुए अपना चौथा ख़िताब जीता। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोमांच तरीके से चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एक कम स्कोर वाला मैच देखने को मिला। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पोलार्ड की नाबाद 41 रनों की पारी की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शेन वॉटसन को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज अच्छा खेल नहीं दिखा पाया । चोटिल वॉटसन ने रन आउट होने से पहले 80 रन की साहसिक पारी खेली थी। मैच की आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी लेकिन मलिंगा ने शार्दुल को एलबीडबल्यू आउट कर मुंबई को 1 रन से जीत दिला दी।
दो साल के बैन के बाद आईपीएल 2018 में वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पूरा टूर्नामेंट एक फिल्मी कहानी तरह रहा। टीम को लीग स्टेज में हर मैच में एक नया मैच विनर मिला और फाइनल में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपना तीसरा ख़िताब जीता। पहली पारी में, सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए और चेन्नई के सामने 179 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। चेन्नई सुपर किंग्स ने वॉटसन की शतकीय पारी की मदद से आसानी से लक्ष्य का पीछा किया और आठ विकेट से जीत हासिल की।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2017 के फाइनल में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का सामना किया। यह बहुत ही कम स्कोर वाला रोमांचक फाइनल था। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 129 रन बनाये और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 130 रनों के आसान दिख रहे लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 128 रन ही बना पाई और 1 रन से मैच हार गयी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में 2016 के आईपीएल फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह RCB का तीसरा IPL फाइनल था और सनराइजर्स हैदराबाद का पहला फाइनल। 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने शानदार तरीके से की। गेल और विराट ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन इनके आउट होने के बाद पूरी बल्लेबाजी बिखर गयी और सनराइज़र्स हैदराबाद ने यह मुकाबला 8 रन से जीत लिया।
आईपीएल 2015 के फाइनल में मुंबई इंडियंस का मुकाबला अपनी चिरप्रतिद्वंदी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ था। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन दिखया और चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी देने में कामयाबी हासिल की। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाये। चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 161 रन ही बना पाई और 41 रनों से मैच हार गयी।
आईपीएल 2014 के फाइनल मुकाबले में गौतम गंभीर ने फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) को हराकर केकेआर को अपनी कप्तानी में दूसरा आईपीएल ख़िताब जितवाया। फाइनल में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाये। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मनीष पांडेय ने 94 रन की पारी खेली तथा अन्य बल्लेबाजों की मदद से तीन विकेट से फाइनल मुकाबला जीतने में कामयाबी हासिल की।
पांच आईपीएल ख़िताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने साल 2013 में अपना पहला ख़िताब जीता था। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराते हुए मुंबई ने ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया था। मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 148 रन बनाये थे। 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी की टीम 125 रन ही बना पाई और 23 रन से मैच हार गयी।
आईपीएल 2012 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हराते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना पहला ख़िताब जीता था। फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना की 73 रन की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 190 रन बनाये। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता के लिए मनविंदर बिस्ला ने एक यादगार 89 रन की पारी खेली। केकेआर ने 192 रन बनाकर 5 विकेट से यह मैच अपने नाम किया।
आईपीएल 2011 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ। चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना पाई और चेन्नई ने 58 रन से मैच जीत लिया।
लगातार तीसरे साल प्लेऑफ तक पहुंचने और आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स से फाइनल में हारने के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार 2010 में अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। मुंबई इंडियंस 9 विकेट खोकर 20 ओवरों में केवल 146 रन बना पायी और लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही तथा 22 रनों से मैच हार गई।
2008 में अंकतालिका में सबसे नीचे रहने वाली डेक्कन चार्जर्स ने 2009 में आईपीएल का ख़िताब जीता। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल में डेक्कन चार्जर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 144 रनों का लक्ष्य रखा। आरसीबी 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गयी।
आईपीएल का पहला सीजन 2008 में खेला गया था। उस सीजन सभी टीमों में ज्यादातर बड़े खिलाड़ी मौजूद थे लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम में कुछ बड़े खिलाड़ियों को छोड़कर अन्य सभी युवा खिलाड़ी थे। इन युवा खिलाड़ियों ने शेन वॉर्न की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपनी टीम को आईपीएल का पहला सीजन जिताया। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के 164 रनों के लक्ष्य का राजस्थान रॉयल्स ने सफलतापूर्वक पीछा किया और 3 विकेट से मैच जीता।
Be the first one to comment on this post
Go to your
Browser"s Setting's page
Tap on
Site Settings/Site Permissions
Tap on
Notifications
Tap on
the Block list and find sportskeeda.com
Tap on
sportskeeda.com and tap on Allow
Allow Notifications
Notifications you have enabled
Teams
Series