एक तरफ विराट कोहली...इरफान पठान ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

India Cricket WCup
विराट कोहली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) का आज जन्मदिन है। इस मौके पर लगातार उनको जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। विराट कोहली को कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों ने जन्मदिन की बधाई दी है। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने भी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने काफी खास अंदाज में विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी।

Ad

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में विराट ने कई मुकाम हासिल किये हैं। विराट कोहली के नाम दुनिया का लगभग हर रिकॉर्ड है और आने वाले सालों में वो कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

इरफान पठान ने शानदार अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

इरफान पठान ने ट्विटर पर शानदार पोस्ट करते हुए विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा,

एक तरफ विराट कोहली तो दूसरी तरफ दुनिया के सारे बल्लेबाज। विराट सबसे आगे।
Ad

आपको बता दें कि 2008 में, विराट कोहली की कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप जीता था। इसी साल विराट ने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में अपने अंतराष्ट्रीय करियर का आगाज़ किया था। इसके अलावा 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी वो हिस्सा थे।

विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 में वो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रन चेज करते हुए उन्होंने कई जबरदस्त पारियां खेली हैं। इसके अलावा उनके अब 48 वनडे शतक भी हो गए हैं और वो सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने से महज दो शतक ही दूर हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में वो शतक के करीब पहुंचे थे लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए। विराट ने अभी तक 7 मैचों में 400 से ज्यादा रन बना दिए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications