Ishan Kishan girlfriend Aditi Hundia: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया है और इन दोनों का रिलेशन काफी चर्चा में रहता है। अदिति सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और ईशान की तरह वह भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अदिती 2019 के आईपीएल सीजन के दौरान एक मैच में मुंबई इंडियंस को चीयर करने आईं थी। तभी से ईशान के साथ ईशान के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है।ईशान किशन के दोहरे शतक पर लुटाया था प्यारअदिति हुंडिया ईशान किशन के हर मैच की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जब ईशान ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले में दोहरा शतक लगाया था तो फैंस ने उनकी बहुत तारीफ की थी। अदिती ने भी यह मौका नहीं छोड़ा था और उन्होंने भी अपने बॉयफ्रेंड पर खूब प्यार लुटाया था। View this post on Instagram Instagram Postसुंदरता के मामले में एक्ट्रेस को देती हैं टक्करअदिति हुंडिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह हर ट्रेंड को बखूबी फॉलो करती हैं। फैशन क्वीन अदिति ड्रेसिंग सेंस और सुंदरता के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं, जिसकी वजह से फैंस उनके ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल को फॉलो करते हैं। अदिती मिस इंडिया 2017 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इसके साथ ही वह 2018 में Miss suprantional India भी रह चुकी हैं। View this post on Instagram Instagram Postकरियर के शुरूआती दिनों से दोनों एक साथबताया जाता है कि अदिती और ईशान किशन अपने करियर के शुरूआती दिनों से ही एक दूसरे को जानते हैं लेकिन अभी कुछ सालों से दोनों के अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर हुई है। साल 2019 के आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में अदिति को मैदान में मुंबई इंडियंस को चीयर करते हुए स्पॉट किया गया था। उस वक्त उनकी तस्वीरें काफी वायरल भी हुईं थी। ईशान और अदिति को अक्सर एक दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट में देखा जाता रहा है। दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं। अदिति हुंडिया मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हैं और इन दिनों मुंबई में रहती हैं। उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।