IPL 2020: संजय बांगड़ के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए मैच कठिन होगा

पोलार्ड-इशान किशन
पोलार्ड-इशान किशन

Ad

पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय बांगड़ ने मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर मैच को लेकर चेताया है। संजय बांगड़ ने कहा है कि प्लेऑफ़ में आने के बाद प्रतिष्ठा और लीग चरण में किया गया प्रदर्शन मायने नहीं रखता है। इसमें यही होता है कि कौन आकर बढ़िया खेल दिखाए और मैच जीते।

स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में संजय बांगड़ ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स को ज्यादा प्लेऑफ़ मुकाबले खेलने का अनुभव नहीं होगा लेकिन इस सीजन की शुरुआत में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है। उसके बाद विफलता और फिर दूसरे स्थान के लिए एक शानदार मैच और इस स्थान पर उन्होंने कब्जा जमाया। पहले क्या हुआ यह मायने नहीं रखता, यह उस दिन ज्यादा बेहतर करने वाली टीम पर निर्भर करता है।

संजय बांगड़ ने मुंबई इंडियंस को चेताया

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जिस तरह के संयोजन उनके पास अच्छे हैं। युवा अनुभवी भारतीय बल्लेबाज, विदेशी तेज गेंदबाज और भारतीय स्पिनरों की खेप है। यह टीम अनुभव, गति, युवाओं का अच्छा मिश्रण है। अगर कोई टीम मुंबई इंडियंस को चुनौती दे सकती है, तो वह दिल्ली कैपिटल्स है। मुंबई इंडियंस को सावधान रहना होगा, उनके लिए आसान नहीं होगा।

संजय बांगड़
संजय बांगड़

हालांकि प्लेऑफ़ से पहले की स्थिति देखी जाए, तो इसमें मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स से काफी आगे नजर आती है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए दोनों लीग मैचों में शानदार जीत हासिल की थी। इसके अलावा भी मुंबई इंडियंस की टीम ग्रुप में 18 अंकों के साथ सबसे ऊपर रही। दिल्ली की टीम उनसे नीचे 16 अंकों के साथ दूसरा स्थान बनाने में कामयाब रही। दिल्ली की टीम ने टूर्नामेंट में हर तहर का शेड दिखाया है।रोहित शर्मा को प्लेऑफ़ में कप्तानी करने का काफी अनुभव है वहीँ श्रेयस अय्यर इस मामले में नए हैं। देखना होगा दोनों टीमें कैसा खेल दिखाती हैं।

Quick Links

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications